सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   sbi q4 results profit rises but stock falls seven percent market expectations hindi news

एसबीआई: मुनाफा 6 फीसदी बढ़ा, फिर भी 7% टूटा शेयर, बाजार की उम्मीदें धराशायी

बोनस डेस्क, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 09 May 2026 07:21 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

एसबीआई का मुनाफा बढ़ने के बावजूद बाजार की उम्मीदों से कम रहने के कारण शेयर 7 फीसदी तक गिर गया, जिससे पूरा बैंकिंग सेक्टर दबाव में आ गया। अगले सप्ताह महंगाई दर और वैश्विक तनाव बाजार की चाल तय करेंगे।
 

sbi q4 results profit rises but stock falls seven percent market expectations hindi news
एसबीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शेयर बाजार में शुक्रवार को सबसे बड़ा झटका देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने दिया। बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मुनाफा बढ़ाया, लाभांश भी घोषित किया, लेकिन शुक्रवार को शेयर करीब 7 फीसदी तक टूट गया। वजह साफ थी। नतीजे अच्छे थे, लेकिन बाजार की उम्मीद से कमजोर थे।


मार्च तिमाही में एसबीआई का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5.6 फीसदी बढ़कर 19,684 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि बाजार को 20,300 करोड़ से ज्यादा के लाभ की उम्मीद थी। बैंक ने 17.35 रुपये प्रति शेयर लाभांश भी घोषित किया। शुद्ध ब्याज आय चार फीसदी बढ़कर 44,380 करोड़ रही, लेकिन निवेशकों की नजर कमजोर ट्रेजरी इनकम और उम्मीद से कम ऑपरेटिंग प्रदर्शन पर अटक गई। इसलिए, मुनाफे के बावजूद शेयर में तेज बिकवाली हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी बैंकिंग क्षेत्र का बिगाड़ दिया मूड
एसबीआई की गिरावट ने सरकारी बैंकिंग क्षेत्र का मूड बिगाड़ दिया। निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.06 फीसदी गिरकर 8,371.95 पर बंद हुआ। इंडेक्स में एसबीआई 6.66 फीसदी, पंजाब एंड सिंध बैंक 3.65 फीसदी और बैंक ऑफ बड़ौदा 2.39 फीसदी टूटे। बैंक निफ्टी और वित्तीय शेयरों पर भी दबाव दिखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: IMF ने पाकिस्तान को दी राहत: ₹11 हजार करोड़ से अधिक का कर्ज मंजूर, विदेशी मुद्रा भंडार को मिलेगा सहारा

अगले सप्ताह इन पर रहेगी बाजार की नजर
बाजार की नजर अगले हफ्ते के ट्रिगर्स पर होगी। अप्रैल की खुदरा-थोक महंगाई के आंकड़े, एमएससीआई इंडेक्स रीबैलेंसिंग एवं सिप्ला, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और पावरग्रिड जैसी बड़ी कंपनियों के नतीजे बाजार की दिशा तय करेंगे। ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल पर भी नजर रहेगी। निवेशकों के लिए संकेत साफ है कि बाजार में दुविधा है। बैंकिंग, तेल और वैश्विक तनाव किसी भी समय मूड बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed