सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Bafta awards 2026 live update full winners list boong alia bhatt and farhan akhtar

BAFTA 2026: बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी ‘बूंग’, सिनर्स का रहा दबदबा; देखें अवॉर्ड्स की लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 23 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
सार

BAFTA 2026 Live: लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में 79वें बाफ्टा अवार्ड्स आयोजित हुए। इनका प्रसारण रविवार देर रात भारत में हुआ। बाफ्टा अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में भारतीय फिल्म ‘बूंग’ भी रही। वहीं कई कैटेगिरी में अमेरिकी फिल्म ‘सिनर्स’ का बोलबाला’ रहा। यहां, देखें कौन सी कैटेगिरी में कौन सी फिल्म ने बाफ्टा अवॉर्ड अपने नाम किया है।

Bafta awards 2026 live update full winners list boong alia bhatt and farhan akhtar
फिल्म 'बूंग', 'सिनर्स' और 'वन बैटल आफ्टर अनदर' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

बाफ्टा अवॉर्ड में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक नजर आए। आलिया भट्ट इस अवॉर्ड फंक्शन में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। वहीं फरहान अख्तर प्रोड्यूस मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बाफ्टा अवॉर्ड जीता। ‘बूंग’ ने चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता। हमारी भारतीय फिल्म के अलावा कई और फिल्मों ने भी बाफ्टा अवॉर्ड जीते हैं। यहां देखें, अवॉर्ड्स की लिस्ट। 

Trending Videos

 

 

बाफ्टा में ‘सिनर्स’ और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का जलवा
बाफ्टा में हॉलीवुड फिल्म ‘सिनर्स’ और ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को कई कैटेगिरी में अवॉर्ड मिले। सिनर्स ने ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का बाफ्टा अवॉर्ड जीता। इसी फिल्म के लिए वुन्मी मोसाकू ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया। ओरिजिनल स्कोर यानी म्यूजिक का बाफ्टा अवॉर्ड भी ‘सिनर्स’ ने अपने नाम किया है। 

‘सिनर्स’ के अलावा लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की भी बाफ्टा में धूम रही। माइकल बाउमन ने ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी बाफ्टा अवार्ड जीता। एडेप्टेड स्क्रीनप्ले अवार्ड के लिए पॉल थॉमस एंडरसन को चुना गया। उन्होंने फिल्म ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ का स्क्रीनप्ले लिखा था। एंडी जुर्गेंसन को लियोनार्डो की फिल्म के लिए बेस्ट एडिटिंग कैटेगिरी में बाफ्टा अवॉर्ड मिला है।


 
   
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed