{"_id":"699deaa36f4d6edaee0c16d6","slug":"nodal-officer-appointed-for-womens-safety-at-workplace-narnol-news-c-196-1-nnl1004-136503-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (पोस) अधिनियम, 2013 के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश और महिला एवं बाल विकास विभाग की हिदायतों का पालन कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
इन अधिकारियों का मुख्य दायित्व कार्यस्थलों पर होने वाली शिकायतों को प्राप्त करना और उन्हें समयबद्ध तरीके से स्थानीय समिति तक पहुंचाना होगा।
जिलाधीश ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आंतरिक शिकायत समितियों के गठन का सर्वे कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
उन्होंने डीआईओ नारनौल को शी-बॉक्स पोर्टल और जिला वेबसाइट पर सभी नोडल अधिकारियों का विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देश दिया कि इंटरनल कंप्लेंट कमेटी का गठन और शी बॉक्स पोर्टल पर आईसीसी डिटेल अपलोड करने के लिए श्रम आयुक्त नारनौल स्थित रेवाड़ी का सहयोग करेंगी।
डीसी ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खंड स्तर पर नियुक्तियां की हैं। इसके तहत नारनौल, निजामपुर, नांगल चौधरी, अटेली, सिहमा, कनीना, महेंद्रगढ़ और सतनाली के संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) को अपने-अपने ब्लॉक का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
शहरी क्षेत्रों और नगर निकायों के लिए अलग से जिम्मेदारी तय की गई है। नगर परिषद नारनौल के लिए कार्यकारी अधिकारी (ईओ) को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं, नगर पालिका महेंद्रगढ़, नगर पालिका कनीना, नगर पालिका अटेली और नगर पालिका नांगल चौधरी के लिए संबंधित सचिव नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे।
Trending Videos