PM Modi: 'बातचीत का इंतजार', नेतन्याहू के पोस्ट पर पीएम मोदी का जवाब; नौ साल बाद करेंगे इस्राइल का दौरा
PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ साल बाद इस्राइल जा रहे हैं। पीएम मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित नेतन्याहू ने एक पोस्ट किया, जिस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बातचीत का इंतजार है।
विस्तार
हमारी चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात एक्स पर इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के उस पोस्ट के जवाब में कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी बुधवार को इस्राइल आएंगे। पीएम मोदी ने अपने रिप्लाई में लिखा- 'धन्यवाद, मेरे मित्र, प्रधानमंत्री नेतन्याहू। भारत और इस्राइल के बीच के बंधन और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की विविधता पर मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। भारत इस्राइली के साथ अटूट मित्रता को बहुत महत्व देता है, जो विश्वास, नवाचार और शांति एवं प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। अपनी आगामी इजरायल यात्रा के दौरान आपसे होने वाली चर्चाओं के लिए मैं उत्सुक हूं।'
'यरूशलम में आपसे मिलने का इंतजार रहेगा, पीएम मोदी'Thank you, my friend, Prime Minister Netanyahu.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 22, 2026
I fully agree with you on the bond between India and Israel as well as the diverse nature of our bilateral relations. India deeply values the enduring friendship with Israel, built on trust, innovation and a shared commitment to… https://t.co/snGra7RB3g
इससे पहले बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी के दौरे को लेकर जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आज सुबह, हमारी कैबिनेट मीटिंग की शुरुआत में, मैंने अपने प्यारे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने वाले बुधवार को इस्राइल के ऐतिहासिक दौरे के बारे में बात की। इस्राइल और भारत के बीच का रिश्ता दो वैश्विक नेताओं के बीच एक मजबूत गठबंधन है। हम नवाचार, सुरक्षा और एक जैसे साझा रणनीतिक दृष्टिकोण में भागीदार हैं। हम सब मिलकर स्थिरता और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध राष्ट्रों का एक गठबंधन बना रहे हैं। एआई से लेकर क्षेत्रीय सहयोग तक, हमारी साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।। यरूशलम में आपसे मिलने का इंतजार रहेगा, पीएम मोदी!
ये भी पढ़ें: Israel-India Ties: पीएम मोदी के दौरे से उत्साहित इस्राइल, नेतन्याहू बोले- भारत बेहद शक्तिशाली और लोकप्रिय देश
इस्राइल की संसद को संबोधित करेंगे मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 25 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर इस्राइल पहुंचेंगे। इस दौरान वह नेसेट (संसद) को संबोधित कर सकते हैं। पीएम मोदी नेतन्याहू और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात करेंगे। यह पीएम मोदी की इस्राइल की दूसरी यात्रा होगी। पहली यात्रा जुलाई 2017 में हुई थी, जो किसी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा यहूदी राष्ट्र की पहली यात्रा थी।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.