तमिलनाडु: विजय कल 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, गवर्नर ने दिया सरकार बनाने का न्योता
तमिलनाडु में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर समर्थन पत्र सौंपा, जिसके बाद उन्हें सरकार बनाने का न्योता मिला। कल सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय शुक्रवार को तीसरी बार लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल से मिले। विजय द्वारा समर्थन पत्र सौंपने के बाद राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात संक्षिप्त रही। कल सुबह 11 बजे विजय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
बहुमत के लिए जुटाया समर्थन, कांग्रेस और वाम दलों का साथ
कांग्रेस और वामपंथी दलों से समर्थन मिलने के बाद विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। वामपंथी दलों द्वारा बिना शर्त समर्थन देने के कुछ घंटों बाद विजय शुक्रवार को तीसरी बार राजभवन पहुंचे, उन्होंने सरकार बनाने के जरूरी आंकड़े का समर्थन पत्र सौंपा। टीवीके ने चुनाव में कुल 108 सीटें जीतकर मजबूत प्रदर्शन किया है। पार्टी प्रमुख विजय खुद दो सीटों से विजयी हुए हैं, जिसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। राज्य में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 सीटों का है। ऐसे में विजय को सरकार गठन के लिए अभी और विधायकों के समर्थन की जरूरत है।
वर्तमान स्थिति के अनुसार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), वीसीके और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M) के पास 2-2 विधायक हैं। वहीं कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन टीवीके को पहले से मिला हुआ है। इन सभी को जोड़ने के बाद भी विजय के पास कुल 118 विधायकों का समर्थन बनता है। माकपा ने आधिकारिक पत्र जारी कर TVK सरकार को समर्थन देने की घोषणा की, जबकि CPI ने "स्थिर, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक शासन" के नाम पर सशर्त समर्थन दिया।
इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने भी अपने पांच विधायकों का समर्थन विजय को दिया है। इन सभी के समर्थन के बाद टीवीके और उसके सहयोगी विधायकों की कुल संख्या 118 हो जाती है। यह संख्या बहुमत के आंकड़े के करीब है। चुनाव में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, टीवीके के संस्थापक विजय को उन दो विधानसभा सीटों में से एक से इस्तीफा देना होगा, जिन पर उन्होंने जीत दर्ज की है। विजय ने चेन्नई की पेरांबूर और तिरुचिरापल्ली ईस्ट सीट से चुनाव जीता है।
तमिलनाडु में नई सरकार में शामिल होगी कांग्रेस?
तमिलनाडु की राजनीति में सरकार गठन को लेकर हलचल लगातार बढ़ती जा रही है। के सेल्वापेरुंथगई ने शुक्रवार को संकेत दिए कि कांग्रेस, विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) सरकार का हिस्सा बन सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को नई सरकार में दो मंत्री पद और एक राज्यसभा सीट की पेशकश की गई है। राज्यपाल द्वारा सबसे बड़ी पार्टी टीवीके को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने में हुई देरी के खिलाफ राज्यभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सेल्वपेरुंथगई ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व फिलहाल सरकार में शामिल होने और जिम्मेदारियों को लेकर अंतिम फैसला कर रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि मंत्री पदों और विभागों को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान ही करेगा। तमिलनाडु की राजनीति में इस घटनाक्रम को नए गठबंधन समीकरणों के तौर पर देखा जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.