सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Bike rider dies after being hit by a tractor, family members block the state highway

Anuppur News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, परिजनों ने राज्य मार्ग को किया जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 22 Oct 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
सार

रामनगर थाना क्षेत्र के सेमरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सोनू सिंह पाव (24) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने आधे घंटे तक सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। पुलिस ने समझाइश देकर जाम खत्म कराया और आरोपी चालक पर मामला दर्ज किया।

Bike rider dies after being hit by a tractor, family members block the state highway
चक्का जाम करते हुए ग्रामीण और परिजन
विज्ञापन

विस्तार

रामनगर थाना अंतर्गत सेमरा के पास बुधवार दोपहर ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बारे में बताया गया कि मृतक सोनू सिंह पाव पिता रामलाल निवासी ग्राम भलमुडी दोपहिया वाहन क्रमांक सीजी 15 सीपी 1777 को रोड के किनारे खड़ी कर किसी से बात कर रहा था, तभी सेमरा तरफ से ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 18 ए ए 4421 ईंट लोड कर लापरवाही पूर्वक तेज गति से आ रहा था। ट्रैक्टर ने सोनू सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार युवक सोनू सिंह पाव 24 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos


ये भी पढ़ें-  शहडोल में दो सगे भाइयों की हत्या के बाद मचा बवाल, परिजनों ने किया NH 43 पर चक्का जाम; इंसाफ की गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुमित कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने समझाइश देकर जाम समाप्त कराया और शव को बिजुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जहां पर यह सड़क दुर्घटना हुई है कुछ दिनों पूर्व इसी स्थान पर सेमरा निवासी विष्णु दत्त द्विवेदी की भी ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों से ग्रामीणों में आक्रोश है और लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर गति अवरोधक लगाने की मांग की है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आधे घंटे तक परिजनों ने किया सड़क पर चक्काजाम
घटना के पश्चात मृतक युवक के परिजनों ने रामनगर से आमाडाड और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले राज्य मार्ग को जाम कर दिया तथा घटना के पश्चात मुहावजे की मांग को लेकर के विरोध प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर बैठे हुए लोगों को समझाइश देकर के उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed