सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Chaos in Kotma after a piece of meat was thrown on the road near a pandal.

Anuppur News: पंडाल के पास मांस का टुकड़ा फेंकने पर कोतमा में बवाल, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से निकाली सच्चाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर में पुराने स्टेट बैंक के सामने पंडाल के पास मांस का टुकड़ा और हड्डियां मिलने से तनाव फैल गया। जांच में स्थानीय व्यापारी के कर्मचारी की लापरवाही उजागर हुई। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए शांति बनाए रखने और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। दशहरे तक मांस की दुकानें बंद रहेंगी। 

Chaos in Kotma after a piece of meat was thrown on the road near a pandal.
थाना प्रभारी को कार्यवाही की मांग के लिए ज्ञापन सौंपते विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी
विज्ञापन

विस्तार

रविवार की रात नगर में पुराने स्टेट बैंक के सामने स्थित पंडाल के पास मांस का टुकड़ा और हड्डियां सड़क पर फेक जाने के बाद माहौल काफी तनाव पूर्ण हो गया। मामले की शिकायत धार्मिक संगठनों ने थाना प्रभारी से करते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की। इसके पश्चात पुलिस ने विभिन्न सीसीटीवी कैमरे से इसकी जांच करने के बाद ऐसा करने वाले स्थानीय व्यापारी के कर्मचारी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पॉलिथीन के अंदर मास के टुकड़े होने के कारण पंडाल के सामने सड़क पर कुत्ते उसे फैला रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। नगर के धार्मिक संगठनों एवं समिति सदस्यों ने पूरे मामले में जांच की मांग ज्ञापन सौंपते हुए की। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने सूचना पाते ही घटना स्थल पहुंच टीम जांच पड़ताल में जुट गई।

Trending Videos


ये भी पढ़ें- मैहर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास लगे कैमरा एवं व्यापारियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि पंडाल के सामने ही रहने वाले एक स्थानीय व्यापारी के कर्मचारी की लापरवाही से डस्टबिन के माध्यम से फेंके गए कचड़े के साथ पन्नी के अंदर मांस का टुकड़ा था, जिसे कुत्तों ने सड़क पर फैला दिया।

सोमवार को आधा दर्जन से ज्यादा कैमरा की छानबीन के दौरान पूरी सच्चाई सामने आ सकी। आरोपी कर्मचारी रेहान मंसूरी पिता यूसुफ उम्र 21 वर्ष निवासी पतेरा टोला के लापरवाही से नगर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने लगा। मामले में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ल ने सभी नगर वासियों से नवरात्र त्यौहार के दौरान शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है एवं सोशल मीडिया में अफवाह एवं भ्रामक खबरों से भी सावधान रहने की बात कही। कोई भी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट ना करे। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस दे। दशहरे तक नगर की सभी मांस दुकान भी बंद करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed