सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Husband, wife and child faint after drinking poisonous kodo-kutki juice

Anuppur News: जहरीला कोदो-कुटकी का पेज पीने से तीन की हालत गंभीर,अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क अमर उजाला अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Wed, 15 Oct 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में बुधवार को कोदो कुटकी का पेज पीने से तीन लोग बेहोश हो गए जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर है।

Husband, wife and child faint after drinking poisonous kodo-kutki juice
अमरकंटक चिकित्सालय में भर्ती मरीज
विज्ञापन

विस्तार

पवित्र नगरी अमरकंटक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को दंपति के साथी 4 वर्षीय बालक को जहरीला पेज खाने से बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। इन तीनों ने घर में कोदो कुटकी का पेज खाया था।
Trending Videos


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि  धमनी तेकाम और उनकी  पत्नी चंद्रावती तेकाम तथा पड़ोसी बालक आयुष ने बुधवार सुबह घर में तैयार कोदो-कुटकी का पेज खाया था। सेवन के लगभग एक घंटे बाद तीनों को उल्टियां, जी मिचलाना और बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। यह गांव अमरकंटक क्षेत्र से लगा हुआ है इसलिए स्थिति बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक लेकर पहुंचे, जहां उपस्थित चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। तीनों ही मरीज अब खतरे से बाहर हैं, एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जिला अस्पताल में हो रही चोरियां, सीसीटीवी नहीं पकड़ पा रहे आरोपियों के चेहरे


डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि महिला को उल्टियां हो रही थीं, पेज शरीर के अंदर तक पहुंच गया था, फिर भी स्थिति सामान्य है। तीनों मरीजों को सतत देखरेख में रखा गया है। भर्ती मरीज धमनी तेकाम ने बताया कि उन्होंने सुबह स्वयं घर पर कोदो-कुटकी का पेज बनाया था। उसी को खाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा हमें यह नहीं पता था कि कोदो-कुटकी जहरीला हो गया है। ग्रामीण अंचलों में कोदो-कुटकी किसानों, मजदूरों और श्रमिक वर्ग के भोजन का प्रमुख हिस्सा माना जाता है। यह पोषक और पारंपरिक अनाज सामान्यतः सुरक्षित होता है, परंतु किसी कारणवश इस बार इसका जहरीला होना गंभीर चिंता का विषय है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अनाज के अनुचित भंडारण या फफूंदजनित संक्रमण के कारण विषैला हो सकता है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed