सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Anuppur News: Liquor mafia threatens ex-minister's son over anti-alcohol drive, sparks fear in district

Anuppur News: पूर्व मंत्री के बेटे को शराब माफिया ने दी जान से मारने की धमकी, नशामुक्ति अभियान से था नाराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
सार

अनूपपुर में भालूमाड़ा और जमुना क्षेत्र में बेखौफ होकर शराब का अवैध कारोबार कर रहे ठेकेदार ने विधायक पुत्र को जान से मारने की धमकी दी है, जिसके बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है।

Anuppur News: Liquor mafia threatens ex-minister's son over anti-alcohol drive, sparks fear in district
शिकायतकर्ता तेजभान सिंह
विज्ञापन

विस्तार

जिले में अब शराब माफिया इतने बेखौफ हो चुके हैं कि जनप्रतिनिधियों को भी जान से मारने की धमकियां देने लगे हैं। हाल ही में जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब ठेकेदार ने अनूपपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री के पुत्र और जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तेजभान सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में तेजभान सिंह ने भालूमाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos


जनपद पंचायत उपाध्यक्ष तेजभान सिंह के अनुसार भालूमाड़ा और जमुना क्षेत्र में शराब दुकानों का संचालन करने वाला ठेकेदार प्रशांत राय न केवल लाइसेंसधारी दुकानों के माध्यम से शराब बेच रहा है, बल्कि अपने कर्मचारियों से गांव-गांव में अवैध शराब पैकारी भी करवा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कारोबार के चलते युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और आए दिन झगड़े व जानलेवा घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP News: करणी सेना करेगी ‘EWS क्रांति’ का आगाज, 26 अक्टूबर को उज्जैन से उठेगी समान अधिकारों की आवाज

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए तेजभान सिंह ने पुलिस को इस अवैध शराब बिक्री की जानकारी दी और शराबमुक्त अभियान चलाने की पहल की। इसी बात से नाराज होकर ठेकेदार प्रशांत राय ने 24 अक्टूबर की सुबह उन्हें फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक उसने कहा कि दस लड़के भेजकर तुम्हें उठवा लूंगा और खत्म करवा दूंगा।

घटना के बाद तेजभान सिंह ने तत्काल भालूमाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार आरोपी के कॉल डिटेल और ऑडियो साक्ष्य की जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस धमकी के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी ठेकेदार पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और क्षेत्र को अवैध शराब के जाल से मुक्त कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed