सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal Crime: Yasin Malik Arrives in Bhopal While Under Externment Case Registered for Vandalism

Bhopal Crime: जिलाबदर के दौरान भोपाल पहुंचा यासीन मलिक, गाड़ियों में तोड़फोड़ और मारपीट का केस है दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

कोहेफिजा में रिगालिया हाइट्स अपार्टमेंट में बच्चों के विवाद के बाद बदमाश यासीन मलिक अपने साथियों के साथ पहुंचा और महिलाओं से मारपीट कर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने बलवा, मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया है।

Bhopal Crime: Yasin Malik Arrives in Bhopal While Under Externment Case Registered for Vandalism
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भोपाल के कोहेफिजा पुलिस ने बदमाश यासीन मलिक के खिलाफ तीन दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। दो दिन पहले उसे जिलाबदर के आदेश का उल्लंघन कर भोपाल आने पर गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। जेल पहुंचने के बाद अब उसके खिलाफ गाड़ियों में तोड़फोड़, मारपीट और बलवा का एक और मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, रिगालिया हाइट्स अपार्टमेंट निवासी 47 वर्षीय फरीदा शेख ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके पति खेती-किसानी और प्रॉपर्टी का काम करते हैं। इसी अपार्टमेंट में यासीन मलिक की बहन फरहा भी रहती है। बताया गया कि 20 मई को फरीदा और फरहा के बच्चों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला बड़ों तक पहुंच गया और कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान फरहा ने अपने भाई यासीन मलिक को मौके पर बुला लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी बदमाश, कई किलोमीटर पीछा कर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि यासीन अपने कुछ साथियों के साथ अपार्टमेंट पहुंचा और फरीदा के परिवार को धमकाने लगा। विरोध करने पर यासीन, उसकी बहन और साथियों ने फरीदा, उनकी बहन और बेटी के साथ मारपीट की। घटना अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई। इस दौरान आरोपियों ने वहां खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

सूचना मिलने पर कोहेफिजा पुलिस ने यासीन मलिक और उसके साथियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और तोड़फोड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में भी यासीन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी कर रही है। फिलहाल वह जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed