{"_id":"68fd269aefe38be0650c063d","slug":"judicial-magistrate-amandeep-singh-chavda-received-death-threats-in-anuppur-madhya-pradesh-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: अनूपपुर में जज के घर पर हमला, जान से मारने की धमकी; पुलिस के हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: अनूपपुर में जज के घर पर हमला, जान से मारने की धमकी; पुलिस के हाथ खाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: लव गौर
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
सार
मध्य प्रदेश के अनूपपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा के घर पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसी के साथ न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार तड़के कुछ लोगों ने जज को जान से मारने की धमकी दी, साथ ही उनके आवास पर पथराव भी किया। जिससे जज के परिवार में भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर पर हमला
जानकारी के मुताबिक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा के घर पर अज्ञात हमलावरों ने पथराव किया। इसके बाद उनको जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर भालूमाड़ा में रात करीब 12:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अमनदीप सिंह चावड़ा ने भालूमाड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उनका परिवार अपने सरकारी आवास पर सो रहे थे, तभी कुछ लोगों ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
आंगन में किया पथराव, फिर भागे
अपनी शिकायत में जज ने यह भी कहा कि आंगन में पथराव करने से पहले गेट पर लगे लैंप और लोहे के उपकरणों सहित संपत्ति को नुकसान पहुंचा। जब न्यायिक मजिस्ट्रेट घर से बाहर आए तो हमलावर भाग गए। पुलिस ने बीएनएस की धारा 224 (लोक सेवक को चोट पहुंचाने की धमकी), 296 (अश्लील कृत्य और गाने), 324 (शरारत), 331(6), जो घर में अतिक्रमण या सेंधमारी से संबंधित है, 333 (चोट पहुंचाने की तैयारी के साथ घर में अतिक्रमण), 351(3) (मृत्यु की धमकी, गंभीर चोट पहुंचाना, या आग से संपत्ति नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार
न्यायाधीश अमनदीप सिंह के मुताबिक 24 अक्तूबर की रात लगभग 12:30 बजे की घटना है। वे अपने परिवार के साथ शासकीय आवास में सो रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने घर पर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दी। हमले के बाद उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X