सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Coal-Laden Truck Crashes into Parked Vehicle on NH-43 Bypass, Driver Critically Injured

Umaria News: कोयला लदा ट्रक बेकाबू होकर खड़े वाहन से टकराया, केबिन चकनाचूर, गंभीर रूप से घायल हुआ चालक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 01:12 PM IST
विज्ञापन
सार

देर रात चंदिया के एनएच-43 बाइपास पर कोयला लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

Coal-Laden Truck Crashes into Parked Vehicle on NH-43 Bypass, Driver Critically Injured
सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराया कोयले से लदा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में स्थित एनएच-43 बाइपास पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोयला लेकर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे में चालक के सिर में गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Trending Videos


मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक उमरिया से कटनी की ओर कोयला लेकर रवाना हुआ था। रात करीब दो बजे जब वाहन एनएच 43 बाइपास के पास पहुंचा, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया। सामने सड़क किनारे पहले से खड़ा एक ट्रक दिखाई नहीं दिया और तेज रफ्तार में वह सीधे उससे जा टकराया। आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज से सन्नाटा टूट गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया। दमोह निवासी चालक सूरज केबिन में फंस गया और बाहर निकल नहीं पा रहा था। सूचना मिलते ही चंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक राहत कार्य चला। गैस कटर और अन्य औजारों की मदद से क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर चालक को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: बार-बार की धमकी का हुआ ये अंजाम, घरवाले मजाक समझते रहे और युवक को जान से हाथ धोना पड़ा

घायल चालक को तुरंत चंदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट और अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए उसे जिला अस्पताल उमरिया रैफर कर दिया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक हाईवे पर ही खड़ा रहने से कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। कई बड़े वाहन और ट्रक दोनों ओर खड़े हो गए, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर मार्ग को फिर से चालू कराया।

प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आ गई हो या वाहन तेज गति में रहा हो। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed