सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rat in golgappa water Amritsar video goes viral on social media

गोलगप्पे के पानी में चूहा!: सोशल मीडिया पर अमृतसर का वीडियो वायरल, खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 10:51 AM IST
विज्ञापन
सार

अमृतसर में गोलगप्पे के पानी में से चूहे के निकलकर भागने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Rat in golgappa water Amritsar video goes viral on social media
गोलगप्पे के पानी से निकलकर भागता चूहा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अमृतसर के एक इलाके में गोलगप्पे के पानी के डिब्बे से चूहा निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos


वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक गोलगप्पे खाते समय पानी के बर्तन में हलचल देखते हैं। कुछ ही क्षण बाद मसालेदार पानी से एक चूहा बाहर आता दिखाई देता है। मौके पर मौजूद रेहड़ी संचालक उसे निकालने की कोशिश करता है और चूहा पास के नाले की ओर भाग जाता है।



बताया जा रहा है कि वीडियो 8 फरवरी को ‘करण धंजू26’ नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जिसे अब तक करोड़ों व्यू मिल चुके हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो अमृतसर के किस इलाके का है और संबंधित रेहड़ी किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। कई यूजर्स ने इसे खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी बताया है और प्रशासन व फूड सेफ्टी विभाग से जांच की मांग की है। कुछ लोगों ने सफाई व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर भी सवाल उठाए हैं।

फिलहाल प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। घटना की पुष्टि और स्थान की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed