सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused wanted under NDPS Act arrested in sirohi

Sirohi News: एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, वारदात के दौरान बरलूट थाना में कांस्टेबल था आरोपी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Tue, 24 Sep 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi: बरलूट पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया हुआ। वारदात के दौरान आरोपी बरलूट थाना में कांस्टेबल के रूप में पदस्थापित था। वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए बीते लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे।

Accused wanted under NDPS Act arrested in sirohi
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

बरलूट पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया हुआ। वारदात के दौरान आरोपी बरलूट थाना में कांस्टेबल के रूप में पदस्थापित था। वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए बीते लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे।
Trending Videos


गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया व सिरोही वृताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में थानास्तर पर एक टीम गठित की गई। टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर मीरपुरा, पीएस करडा, जिला सांचौर, तत्कालीन कांस्टेबल पुलिस थाना बरलूट जिला सिरोही निवासी सुरेश कुमार पुत्र ठाकराराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। उसके खिलाफ 15 नवंबर 2021 को बरलूट थाना में  एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज था। आरोपी ने खाकी ज्वॉइन करते समय भले ही कानून की रक्षा करने की शपथ ली हो लेकिन, उसने काम वर्दी को दागदार करने का किया था। बतौर कांस्टेबल रहते हुए उसके खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज होने के बाद की गई जांच में दोषी पाए जाने के बाद उसे पद से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी इधर उधर छिपता फिर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल की अगुवाई में कांस्टेबल मोहनलाल एवं मदनलाल सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed