सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Iron pipe theft case exposed, 3 accused arrested

Sirohi News: छह दिन पहले चोरी हुए लोहे के पाइप पुलिस ने किए बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Wed, 25 Sep 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
सार

18 सितंबर 2024 की रात को सतापुरा ओपन वेल के पास रखे 63 एमएम के 20 फीट और 10 फीट के पाइप चोरी हो गए थे। इस घटना की रिपोर्ट 20 सितंबर को भैराराम ने पुलिस में दर्ज करवाई थी।

Iron pipe theft case exposed, 3 accused arrested
सिरोही। पुलिस द्वारा लोहे के पाइप चोरी का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही जिले की बरलूट पुलिस ने 4 दिन पहले सतापुरा ओपन वेल के पास से चोरी हुए जीआई कंपनी के लोहे के पाइपों की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चुराए गए पाइप भी जब्त किए गए हैं।

Trending Videos


जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत, बरलूट थानाधिकारी गोपाललाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सतापुरा, बरलूट निवासी वचनाराम भील, मनोरा निवासी भगवानाराम जोगी और मनोरा के रहने वाले मांगीलाल जोगी को गिरफ्तार किया है। इनसे चोरी किए गए लोहे के पाइप भी बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
18 सितंबर 2024 की रात को सतापुरा ओपन वेल के पास रखे 63 एमएम के 20 फीट और 10 फीट के पाइप चोरी हो गए थे। इस घटना की रिपोर्ट 20 सितंबर को भैराराम ने पुलिस में दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में उसने बताया था कि वह वर्तमान में जलदाय विभाग सवणा-रायपुरिया की ऑडम स्कीम की तरफ से कार्य करता है। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया और पाइपों को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed