सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sirohi News: Constable recruitment applicants' efficiency test will be held in Jodhpur on September 25

Sirohi News: कांस्टेबल भर्ती के आवेदकों की दक्षता परीक्षा 25 सितंबर को, जोधपुर में होना होगा उपस्थित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को सुबह 5.30 बजे राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, जोधपुर में उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा के लिए यात्रा भत्ता या अन्य मानदेय प्रदान नहीं किया जाएगा।

Sirohi News: Constable recruitment applicants' efficiency test will be held in Jodhpur on September 25
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरोही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, राजस्थान जयपुर के तत्वावधान में सिरोही के कांस्टेबल चालक एवं बैड पद के आवेदकों के तीसरे चरण की दक्षता परीक्षा 25 सितंबर को जोधपुर में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए समस्त उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 25 सितंबर को सवेरे 5.30 बजे राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर में उपस्थित होना होगा।
Trending Videos


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि कांस्टेबल भर्ती-23/2024/2996, दिनांक 4 सितंबर 2024 व 2998 दिनांक 4 सितंबर 2024 द्वारा कांस्टेबल भर्ती वर्ष 2023 के द्वितीय चरण कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में सफल रहे जिला सिरोही के कांस्टेबल चालक एवं कांस्टेबल वैण्ड पद के आवदकों की तृतीय चरण की दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार दिनांक 25 सितंबर 2024 को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर में आयोजित की जाएगी। इसमें संबंधित समस्त उत्तीर्ण अभ्यर्थी तृतीय चरण की दक्षता परीक्षा (Proficiency Test) के लिए दिनांक 25 सितंबर 2024 को सवेरे 5.30 बजे तक राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर में उपस्थित होना होगा। इस संबंध में किसी प्रकार का यात्रा भत्ता और अन्य किसी प्रकार का मानदेय देय नहीं होगा। परीक्षा आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सिरोही जिले में कांस्टेबल चालक एवं कांस्टेबल बैड पदों पर नियुक्तियां होने के बाद पुलिस बेड़े का और विस्तार हो सकेगा। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन को वर्तमान में हो रही कई तरह की दिक्कतों से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed