सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A wall collapsed during a storm and rain, and a farmer died after being buried under the debris.

Hardoi News: आंधी के साथ बरसात में गिरी दीवार, मलबे में दबकर किसान की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
A wall collapsed during a storm and rain, and a farmer died after being buried under the debris.
फोटो-31-इसी मलबे के नीचे दबकर हुई रमेश की मौत। संवाद
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के नगला गणेश में रविवार सुबह लगभग तीन बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश में दीवार ढह गई। मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
Trending Videos

नगला गणेश निवासी रमेश (45) खेती और मजदूरी करते थे। शनिवार रात पूरे परिवार के साथ नए अधबने मकान में पन्नी के नीचे लेटे थे। रविवार सुबह लगभग तीन बजे आंधी पानी आने पर अपने एक बेटे और दो बेटियों काे 30 मीटर दूर पुराने मकान में छोड़कर साइकिल उठाने नए मकान में वापस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आंधी का तेज झोंका आने पर वहीं बनी पक्की दीवार भर-भराकर उनके ऊपर गिर गई। काफी देर तक वह वापस घर नहीं पहुंचे तो पत्नी अंजू उन्हें देखने गईं। इस दौरान उन्हें रमेश मलबे के नीचे दबे मिले। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नियमानुसार आपदा राहत विभाग को सूचना भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed