सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Officials looking for Maika to map digitized women voters

Hardoi News: डिजिटाइज्ड महिला मतदाताओं की मैपिंग के लिए अधिकारी तलाश रहे मायका

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Officials looking for Maika to map digitized women voters
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में डिजिटाइज्ड कराए गए सभी मतदाताओं की मैपिंग कराई जाएगी। अधिकारी टीम के साथ मतदाताओं की मैपिंग में जुट गए हैं। डिजिटाइज्ड किए गए डाटा में महिला मतदाताओं की मैपिंग के लिए अधिकारी उनके मायका तलाश रहे हैं।
Trending Videos

एसआईआर अभियान में जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 30,19,415 मतदाताओं में से रविवार दोपहर तक 24,30773 मतदाताओं के फॉर्म डिजिटाइज्ड कराए जा चुके हैं। जो कि कुल मतदाता के 80.50 प्रतिशत है। 5,19,531 मतदाता मृतक, शिफ्टेड और गैरहाजिर श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं जो 17.21 प्रतिशत है। वहीं, डिजिटाइज्ड कराए गए मतदाताओं के प्रतिशत को मिलाकर जिले में कुल 97.71 प्रतिशत काम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब तीन प्रतिशत काम होना बाकी है वहीं डिजिटाइज्ड कराए गए मतदाताओं की मैपिंग भी कराई जानी है। इसमें अधिकारियों को महिला मतदाताओं के मायके को तलाशना पड़ रहा है। अभी तक डिजिटाइजेशन के दौरान स्वयं से 9,76,114 मतदाताओं की मैपिंग हुई जबकि 8,87,457 मतदाताओं की मैपिंग कराई गई है। महिला मतदाताओं के मायके की तलाश कर उनके डाटा की मैपिंग की जा रही है। मायके में मां या पिता के नाम को मतदाता सूची से तलाश कर उसी के साथ मैप किया जाना है।
------------
1,794 मतदेय स्थल पर मतदाता फॉर्म कलेक्शन, डिजिटाइजेशन पूरा
उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आठ विधानसभा क्षेत्रों के 3,328 मतदेय स्थलों में से 1,794 मतदेय स्थलों पर मतदाता फॉर्म कलेक्शन, डिजिटाइजेशन का काम पूरा करा लिया गया है। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान में वैसे तो सभी मतदेय स्थल पर सभी मतदाताओं के फॉर्म भरवाकर कलेक्ट किया जाना है। बताया कि शनिवार तक 1,794 मतदेय स्थलों पर फॉर्म कलेक्शन, डिजिटाइजेशन और मृतक, शिफ्टेड, डुप्लीकेट और गैरहाजिर मतदाताओं का काम पूरा किया जा चुका है।
उन मतदेय स्थलों पर 10 दिसंबर को एक बैठक भी बीएलओ की कराई जा रही है। इसमें सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों को भी बुलाया गया है। इसके लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और जिला मंत्री को ऐसे मतदेय स्थलों की सूची भी दी गई है, ताकि उन्हीं मतदेय स्थलों के बीएलओ बैठक में प्रतिभाग कर सकें और एसआईआर की स्थिति को समझ सकें।
---
एसआईआर अभियान में मतदाताओं के फॉर्म भरवाने, वापस लिए जाने और डिजिटाइज्ड कराने का कार्य करीब 97 प्रतिशत से अधिक हो गया है। अब मतदाताओं के डाटा की मैपिंग कराई जा रही है। इसमें महिला मतदाताओं के मायके में मां या पिता के मतदाता सूची में विवरण को तलाश कर मैपिंग की जा रही है। इसमें कठिनाई भी आ रही है लेकिन काम कराया जा रहा है, समय से काम पूरा करा लिया जाएगा। -प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed