सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant woman dies during treatment in Lucknow

Hardoi News: गर्भवती की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during treatment in Lucknow
फोटो-10- मुनक्का देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। ग्राम बेहटा गोकुल निवासी गर्भवती की इलाज के दौरान लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में 23 नवंबर की शाम मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पिता ने घटना के हालात पर संदेह जताया।
Trending Videos

शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के कोरिया गांव निवासी बृजेंद्र ने पुत्री मुनक्का देवी (35) की शादी साल 2011 में ग्राम बेहटा गोकुल निवासी कल्याण से की थी। बृजेंद्र के मुताबिक, दोनों के बीच आपसी रिश्ते अच्छे नहीं थे। दहेज के लिए कल्याण मारपीट करते थे। इस वजह से चार साल पहले मुनक्का कोरिया गांव आ गई थीं। फिर मुनक्का ने कल्याण पर प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल मुनक्का आपसी सहमति से अपने पति के पास गई थीं। तब से वह बेहटा गोकुल में ही रह रहीं। कल्याण के मुताबिक, पत्नी को टीबी की बीमारी थी और उनके लिवर में संक्रमण भी था। इन दिनों पत्नी आठ माह की गर्भवती थीं। 22 नवंबर को मुनक्का की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें लखनऊ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान 23 नवंबर की शाम उनकी मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई।
बृजेंद्र ने बताया कि पुत्री की मौत की खबर उन्हें रिश्तेदारों से मिली। जब वह पुत्री के गांव पहुंचे तो शव पोस्टमार्टम के लिए जा चुका था। उन्होंने घटना के हालात पर संदेह जताया। युवती की कोई संतान नहीं थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र गिरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed