सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire broke out on the rooftop of Sai Villa Apartment people were scared seeing the smoke

Kanpur Fire: साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप पर लगी आग, धुएं का गुबार देख सहमे लोग, दमकल ने पाया काबू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 16 Feb 2026 01:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: गोविंद नगर के एच-ब्लॉक स्थित साईं विला अपार्टमेंट की छत पर सोमवार को भीषण आग लग गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Kanpur Fire broke out on the rooftop of Sai Villa Apartment people were scared seeing the smoke
साईं विला अपार्टमेंट के रूफ टॉप पर लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के एच-ब्लॉक इलाके में साईं विला अपार्टमेंट की रूफ टॉप पर अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का काला गुबार देखकर अपार्टमेंट के निवासियों और क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपार्टमेंट की सबसे ऊपरी मंजिल यानी छत से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

Trending Videos




प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट बनी वजह
छत पर रखे कुछ सामान और शेड के कारण आग तेजी से फैली गई। घटना की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।  पुलिस ने एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट के आसपास के रास्ते को खाली कराया और बिजली की सप्लाई कटवा दी।शुरुआती तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed