सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Husband and In-laws Beat Woman for Opposing Illicit Affair

Shahjahanpur News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति समेत ससुराल वालों ने पीटा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Husband and In-laws Beat Woman for Opposing Illicit Affair
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। अवैध संबंधों का विरोध करने पर महिला के साथ पति समेत ससुराल वालों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति, ननद, सास और दो अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

यहां की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 13 वर्ष पूर्व हुआ था। पति के परिवार की एक महिला सहित कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूसों से बुरी तरह पीटा। बाद में सास ने उसकी मां को फोन कर कहा कि अपनी बेटी को यहां से ले जाओ, वरना उसे मार दिया जाएगा। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि महिला से मारपीट के मामले रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed