सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News : Uska-Dharmasinghawa road to be widened by Rs 16.24 crore

Siddharthnagar News: 16.24 करोड़ से चौड़ा होगा उसका-धर्मसिंहवा मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News : Uska-Dharmasinghawa road to be widened by Rs 16.24 crore
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा उसका-अजगरा-धर्मसिंहवा मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए स्वीकृति मिली है।
Trending Videos

विधायक श्यामधनी राही ने बताया कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए शासन की ओर से 16.24 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से न केवल ग्रामीण एवं कस्बाई इलाकों का आपसी संपर्क बेहतर होगा बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। साथ ही यह मार्ग क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। विधायक ने बताया कि यह स्वीकृति कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और सड़क निर्माण जैसी योजनाएं ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं।
उन्होंने इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शीघ्र पूर्ण होने से आमजन को बेहतर यातायात सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को गति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed