सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gopeshwar: Youth show enthusiasm in 'Run for Yoga'

गोपेश्वर : रन फॉर योग में युवाओं ने दिखाया जोश

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 17 Jun 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
Gopeshwar: Youth show enthusiasm in 'Run for Yoga'
विज्ञापन
फोटो

गोपेश्वर। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग चमोली की ओर से बुधवार को खेल मैदान गोपेश्वर में ‘रन फॉर योग’ का आयोजन किया गया। इसमें शामिल युवाओं ने खूब जोश दिखाया। दौड़ का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में स्थानीय युवाओं, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों और बालिकाओं ने भाग लिया। समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि योग, खेल और आयुर्वेद स्वस्थ जीवन का आधार हैं। योग तनाव, अवसाद और नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नियमित योग और व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने को कहा। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed