सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Married woman beaten and thrown out of the house for dowry

Roorkee News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten and thrown out of the house for dowry
विज्ञापन
मोटरसाइकिल और जेवर की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को दो साल के बच्चे के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। आरोपियों ने मायके में रह रही विवाहिता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पति समेत नौ आरोपियों के खिलाफ महिला हेल्प लाइन के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos




लंढौरा के मोहल्ला पठानान निवासी महसर ने महिला हेल्पलाइन में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका विवाह कलियर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी इकराम के साथ साल 2022 में हुआ था। विवाह में मायके वालों ने काफी दहेज दिया था। शादी के बाद से उसे कम दहेज के ताने देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मायके से मोटरसाइकिल और आभूषण लाने की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसने दहेज लाने में असमर्थता जताई तो ससुरालवालों ने उसे दो साल के बच्चे के साथ पीटकर पिछले साल घर से निकाल दिया था। वह अपने बच्चे के साथ मायके में रहने लगी।



जुलाई 2025 को आरोपी उसके मायके आए और दहेज की मांग पूरी न करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला हेल्पलाइन के आदेश पर इकराम, हनीफा, साबरी, गुलिस्ता, अखलाक, रहमान, फरीद, रिहान, फरहान निवासीगण महमूदपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed