सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Chhattisgarhi actor arrested in 4-year-old ganja smuggling case

Anuppur News: चार वर्ष पुराने गांजा तस्करी के मामले में छत्तीसगढ़ी अभिनेता गिरफ्तार, उप्र से पुलिस ने पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Mon, 06 Oct 2025 08:31 PM IST
Chhattisgarhi actor arrested in 4-year-old ganja smuggling case

अनूपपुर जिले की कोतमा पुलिस ने चार साल पुराने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अजय त्रिपाठी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह मामला वर्ष 2021 का है, जब पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया था।

थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला ने बताया कि 17 मार्च 2021 को केवई पथरौड़ी के पास एक क्षतिग्रस्त अर्टिगा कार (क्रमांक CG 04 U 5214) से 111 पैकेटों में कुल 219.5 किलो गांजा बरामद किया गया था। इस कार्रवाई के बाद कोतमा पुलिस ने मामले को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच के दौरान अर्टिगा कार का चालक सोनू उर्फ हेमराज सपहा, निवासी कुरूध जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। हालांकि, मामले का मास्टरमाइंड अजय त्रिपाठी, निवासी चारामा जिला कांकेर (छत्तीसगढ़), तब से फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें- सीएम हाउस के सामने गुना टीआई से प्रताड़ित दंपति ने आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस को सूचना मिली कि अजय त्रिपाठी छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है और कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों व एलबमों में काम कर चुका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए मप्र विधानसभा में आश्वासन प्रश्न भी उठाया गया था। आरोपी की लगातार तलाश के बाद कोतमा पुलिस को सुराग मिला कि वह उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में छिपा हुआ है। थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साइबर सेल अनूपपुर की मदद से कई दिनों तक निगरानी रखी और आखिरकार 5 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अजय त्रिपाठी पिता सुखनारायण त्रिपाठी (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम दाई का पुरवा थाना कौशाम्बी (उ.प्र.), हाल निवासी वार्ड क्रमांक 8 चारामा जिला कांकेर (छ.ग.) को कौशाम्बी से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अजय त्रिपाठी पहले भी ओडिशा के सोहेला थाना क्षेत्र (जिला बरगढ़) में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में पदमपुर जेल में बंद रह चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड प्राप्त किया है ताकि उससे पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ला के साथ उपनिरीक्षक विनय सिंह परिहार, संजीव त्रिपाठी, मनोज उपाध्याय, जितेंद्र मंडलोई तथा साइबर सेल से राजेन्द्र अहिरवार और पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

महेंद्रगढ़: बारिश से किसानों में खुशी, रबी की फसलों की बिजाई के लिए मौसम हुआ अनुकूल

हमीरपुर: डिडवीं में लड़कियों की जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

रायबरेली में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

06 Oct 2025

बरेली में पुतला दहन के साथ दशहरा मेले का समापन, काजल बनीं मेला क्वीन

06 Oct 2025

फतेहाबाद: भाई ने बहन के सिर पर डंडों से वार कर किया बुरी तरह से घायल, बहन की हालत नाजुक

06 Oct 2025
विज्ञापन

मुनस्यारी के गांवों में सड़क के अभाव में बर्बाद हो रही आलू-राजमा की फसल

06 Oct 2025

कुरुक्षेत्र: रुमल हत्याकांड में परिजनों से मिले मंत्री कृष्ण बेदी, इंसाफ का दिया आश्वासन

06 Oct 2025
विज्ञापन

करनाल: शाकुंभरी मैया मंदिर बड़ागांव में चौदस के मेले का आयोजन, काफी संख्या में पहुंचे लोग

06 Oct 2025

वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित कर काढ़ा की उपयोगिता बताई

06 Oct 2025

Faridabad Rain: फरीदाबाद में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत

06 Oct 2025

Delhi Rain: दिल्ली में अचानक हुई बारिश, बदला मौसम का मिजाज

06 Oct 2025

Noida Weather Today: बारिश से सुधरा नोएडा का प्रदूषण, ठंड भी बढ़ी

06 Oct 2025

टप्पल के दरोगा के पार्थिव शरीर को शोक सलामी देने के बाद पैतृक गांव के लिए भेजा

06 Oct 2025

छात्राओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना और ईपीएफ से संबंधित सुविधाओं की जानकारी दी

06 Oct 2025

लविवि में प्रवेश में धांधली का आरोप लगाकर छात्रों ने मार्च निकालकर किया प्रदर्शन

06 Oct 2025

सोनमर्ग की ऊंचाइयों पर बर्फबारी का सिलसिला शुरू, ठंड में इजाफा

06 Oct 2025

लखनऊ के गोमती नगर में नगर निगम की टीम ने सहारा शहर को किया सील

06 Oct 2025

केजीएमयू परिसर में ढहाई गईं झुग्गियां, लोगों ने बयां की पीड़ा

06 Oct 2025

कर्णप्रयाग में मौसम ने बदली करवट, शुरू हुई बारिश

06 Oct 2025

Farrukhabad Blast : कोचिंग सेंटर में मीथेन गैस नहीं इससे हुआ था धमाका? मिल गया पुख्ता सबूत! | Amar Ujala

06 Oct 2025

कुल्लू में गरजी माकपा, कहा-जातीय उत्पीड़न पर रोक के लिए प्रभावी कदम उठाना सरकार का सांविधानिक दायित्व

06 Oct 2025

डबल पुलिया नहरिया रोड पर सड़क की दुर्दशा, लोगों को हो रही परेशानी

06 Oct 2025

Muzaffarnagar: एक्सीडेंट में युवक और युवती की मौत, देखें वीडियो

06 Oct 2025

शाहजहांपुर में नाला निर्माण से टूट रहे मकान-दुकान, आम आदमी पार्टी ने किया विरोध

06 Oct 2025

यूसर्क के वैज्ञानिक नंदा देवी राजजात यात्रा पड़ावों का कर रहे अध्ययन

06 Oct 2025

गोंडा में सड़क किनारे मिला वृद्धा का शव, घरवाले बोले- हत्या की गई

06 Oct 2025

अधिवक्ता गोलीकांड में बैकफुट पर बार एसोसिएशन, जिला जज से वार्ता के बाद अयोध्या कोतवाली का घेराव टाला

06 Oct 2025

अपराजिता सेंटर में करवा चौथ मेकओवर पर कार्यशाला का आयोजन

06 Oct 2025

झज्जर: मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

Jaipur SMS Hospital Fire: पुलिस-प्रशासन पर पीड़ित परिवारों का गंभीर आरोप, वीडियो चौंका देगा? Amar Ujala

06 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed