सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   A wave of faith surged in Shiva temples, Garh Kailash Mahadev was decorated with notes worth Rs 11 lakh

Ratlam News: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गढ़कैलाश महादेव का 11 लाख के नोटों से किया शृंगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 10:29 PM IST
A wave of faith surged in Shiva temples, Garh Kailash Mahadev was decorated with notes worth Rs 11 lakh

रतलाम में महाविशवरात्रि पर्व श्रद्धा, भक्ति व उत्साह से मनाया गया। जिले के शिव मंदिरों पर आकर्षक सज्जा की गई। रतलाम शहर में स्थित अति प्राचीन गढ़कैलाश महादेव मंदिर में भगवान का 11 लाख रुपए को नोटों से भव्य शृंगार किया गया। वहीं महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भक्तन की बावड़ी से शिवभक्तों द्वारा भव्य छड़ी यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए सैलाना के शिवगढ़ मार्ग स्थित प्रसिद्ध श्री केदाश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या श्रद्धालू शामिल थे।

महाशिवरात्रि पर्व पर रतलाम शहर से लेकर जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों का पहुंचना प्रारंभ हो गया था। भक्तों ने शिव मंदिरों पर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। दिनभर शिवालयों में बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय, हर-हर महादेवके जयघोष गूंजते रहे। शहर के अमृत सागर तालाब के किनारे स्थित प्राचीन गढ़कैलाश मंदिर पर 11 लाख रुपयों के नोटों से सजावट की गई। वहीं तोरण द्वार को सिक्कों से बनाए गए नारियल से सजाया गया। सजावट विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सुबह पांच बजे से वहां श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर तक भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर परिसर में 50 क्विंटल लस्सी की प्रसादी बनाई गई, रात तक प्रसादी का वितरण जारी था। उधर, राजीव गांधी सिविक सेंटर परिसर में स्थित प्राचीन श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, बिलपांक स्थित विरूपाक्ष महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। श्री काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में शाम को महाआरती की गई।मां कालिका माता मंदिर सांस्कृतिक मंच पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा सत्यम-शिवम-सुंदरम् बाबा महाकाल का महारुद्राभिषेक आयोजित किया गया।इसमें 251 यजमानों ने सामूहिक रूप से शामिल होकर अभिषेक किया। यहां 12 शिवलिंगों के साथ एक दिव्य शिवलिंग भी स्थापित किया गया।  

ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम में 305 निर्धन बेटियों का सामूहिक विवाह, छह देशों के राजदूत भी बने साक्षी

धर्म संस्कृति और पर्व का जीवन में विशेष महत्व- मंत्री चेतन्य काश्यप
महाशिवरात्रि पर्व पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि धर्म संस्कृति और पर्व का जीवन में विशेष महत्व है। इनसे समाज में ऊर्जा का संचार होता है। मंत्री काश्यप ने शहर के प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पहुंचकर अभिषेक किया और भगवान श्री गढ़कैलाश के मनमोहक श्रृंगार के दर्शन कर धर्म लाभ लिया। श्री गढ़कैलाश सेवा समिति ने उनका स्वागत कर सम्मान किया। मंत्री काश्यप ने शहर में आयोजित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर शहरवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। कालिका माता प्रांगण में सनातन सोशल ग्रुप द्वारा आयोजित महांकाल रुद्राभिषेक के कार्यक्रम में वे 251 अभिषेक के यजमानों के साथ महाआरती में शामिल हुए। उन्होंने श्री मनमौजी शंकर महादेव से निकली शिव बारात में भी भगवान की पूजा अर्चना कर शिव भक्तों को बधाई दी। श्री रत्नेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई शाही सवारी का मंत्री काश्यप ने दर्शन-वंदन कर धर्मलाभ लिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महापौर प्रहलाद पटेल, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, मुन्नालाल शर्मा, अनिल पुरोहित आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें-महाशिवरात्रि पर देश की पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक, 60 किन्नरों की घर वापसी का दावा

चारों धाम आपके घर में हैं- महापौर प्रहलाद पटेल 
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा राजीव गांधी सिविक सेंटर सेवा केंद्र पर महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में शिव जयंती महोत्सव आयोजित किया गया। महापौर पटेल ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ना जीवन को सरल बना देता है। यदि व्यक्ति प्रतिदिन एक घंटा परमात्मा का ध्यान कर प्रत्येक कार्य आनंदपूर्वक करे, तो वही सच्चा ध्यान है। घर में माता-बहनें प्रेमपूर्वक भोजन बनाएं और परिवारजन उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करें, तो घर ही मंदिर बन सकता है। यदि चारों धाम की यात्रा करनी है, तो अपने घर में उपस्थित माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करना ही सच्ची चारधाम यात्रा है। मुख्य सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी मनोरमा दीदी ने कहा कि उपवास का वास्तविक अर्थ है- परमात्मा की स्मृति में रहकर हर कर्म करना। जागरण का अर्थ है- समझदारी और सजगता से जीवन जीना। आक और धतूरे के पुष्प चढ़ाने का प्रतीक है अपनी बुराइयों और कमजोरियों को परमात्मा को अर्पित कर दिव्य गुणों को धारण करना। तीन पत्तों वाला बेलपत्र स्थापना, पालन और संहार की शक्तियों का प्रतीक है, तथा शिवलिंग पर त्रिपुंड तीनों लोकों के स्वामी का द्योतक है। विशेष अतिथि इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष बहन मनमीन कौर ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें श्रेष्ठ कर्म करने का अवसर मिला है। दाता भाव में रहने से सच्ची खुशी मिलती है, और यही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। विशेष अतिथि वार्ड पार्षद मनीषा चौहान ने सभी को शिव जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ तीन मिनट परमात्मा स्मृति के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत बी.के. नीलम बहन, पूजा बहन एवं मंजुला बहन द्वारा तिलक, अक्षत, पुष्पगुच्छ और दुपट्टा पहनाकर किया गया। स्वागत नृत्य कुमारी हिमानी व्यास ने प्रस्तुत किया।  

रतलाम के प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर नोटों से की गई आकर्षक सजा और दर्शन करने पहुंचे श
मंत्री काश्यप ने शहर के प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पहुंचकर अभिषेक किया
 
रतलाम के प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर नोटों से की गई आकर्षक सजा और दर्शन करने पहुंचे श
महाकाल का महारुद्राभिषेक करते भक्त
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Chamoli: पोखरी में महाशिवरात्रि पर आस्था और उत्साह, शिवालयों में पहुंचे श्रद्धालु

15 Feb 2026

Srinagar: ढूंढेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़, शिव-पार्वती की झांकी निकाली

15 Feb 2026

ध्रुपद मेला की चौथी निशा में लार्स मोलर ने सेक्सोफोन से किया मुरीद

15 Feb 2026

VIDEO: डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदाताओं से फॉर्म-6 भरने की अपील

15 Feb 2026

दादरी शहर में निकाली गई शिव संदेश यात्रा, जगह-जगह पर लोगों ने किया स्वागत

15 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: कतर्नियाघाट में तेंदुए के दो शावकों की मौत, खेत में 20 मीटर की दूरी पर पड़े मिले शव

15 Feb 2026

Ayodhya: युवक को बंधक बनाकर लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

15 Feb 2026
विज्ञापन

मैंडू रोड स्थित चौबे वाले महादेव मंदिर पर कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

15 Feb 2026

VIDEO: विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ी भीड़

15 Feb 2026

शिवरात्रि के मौके पर पूर्वी दिल्ली के पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़, देखें खास रिपोर्ट

15 Feb 2026

VIDEO: विश्व प्रसिद्ध श्रीदाऊजी का हुरंगा पांच मार्च को, जोरों पर महोत्सव की तैयारियां

15 Feb 2026

महाशिवरात्रि से आस्था यात्रा शुरू: ट्रैक्टर-ट्रॉली से निकले सुशील प्रधान, 12 ज्योतिर्लिंग-चार धाम करेंगे दर्शन

15 Feb 2026

Hamirpur: ककड़ियाणा में पुराने कुंए का जीर्णोद्धार

VIDEO: सम्मान न मिलने से बिफरे सपा सांसद रामजीलाल सुमन, भीमनगरी कार्यालय के उद्घाटन से पहले ही लाैट गए

15 Feb 2026

VIDEO: लखनऊ में एटीएम कार्ड बदलकर 30 लाख की ठगी, दो अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार

15 Feb 2026

VIDEO: कल्याण गिरी मंदिर से निकल रही शिव बारात के दौरान लगा लंबा जाम

15 Feb 2026

VIDEO: हैदरगढ़ में लग्जरी कार सवारों की दबंगई, पीड़ित को ही थाने में बैठाने पर भड़के लोग; कोतवाली गेट पर धरना

15 Feb 2026

VIDEO: हर हर महादेव का नारा लगाते हुए लाइन में लगे रहे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

15 Feb 2026

VIDEO: शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें, दोपहर बाद भी आस्था का सैलाब

15 Feb 2026

VIDEO: बाबा बाजार में‘सनातन चेतना पद यात्रा’ व सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन

15 Feb 2026

VIDEO: युवक को बंधक बनाकर लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

15 Feb 2026

VIDEO: अयोध्या: पौराणिक मंगलेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुबह से ही लगी श्रद्धालुओं की लाइन

15 Feb 2026

VIDEO: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने लगाए जयकारे

15 Feb 2026

VIDEO: दिन में कुर्सी बेचने का बहाना, रात में उपकेंद्रों पर धावा, पांच शातिर गिरफ्तार, कई क्विंटल तांबा-एल्यूमिनियम बरामद

15 Feb 2026

VIDEO: महाशिवरात्रि पर बड़ा शिवाला श्री सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

15 Feb 2026

अलीगढ़ में आर्य समाज ने निकाली शोभा यात्रा

15 Feb 2026

Sirmour: कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने लोगों को दी महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं

15 Feb 2026

Solan: चूहूवाल में सुनाया कंस वध प्रसंग, श्रीमद् भागवत कथा का सातवां दिन

15 Feb 2026

टी 20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक मैच को लेकर अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह की छोटी बहन नेहा में दिखा उत्साह, बोलीं यह

15 Feb 2026

Kullu: शिवरात्रि पर भूतनाथ मंदिर पहुंचे देवी देवता, हुआ देव मिलन

15 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed