रविवार सुबह तीन मोहल्लों की भूमिगत पाइप लाइन जगह-जगह लीकेज होने फट गई। इससे हजारों लीटर पानी सड़क पर बह गया। ऐसे में कई जगह जलभराव की समस्या से लोग जूझे।
मोहल्ला इंद्रा नगर, शक्ति नगर और प्रेम नगर में अमृत पेयजल योजना के अंतर्गत भूमिगत पाइप लाइन डाली गई थी। इसकी कुछ दिन पहले टेस्टिंग की गई थी, जिससे पाइप लाइन में पानी भरा था। सुबह अचानक तीन मोहल्लों के चार अलग-अलग स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज की वजह से फट गई। कुछ घंटे बाद पानी स्वत: बहना बंद हो गया। नगर पालिका के जलकल प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि तीनों मोहल्लों में जल निगम की भूमिगत पाइप लाइन पड़ी हैं, वही लीकेज हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।