{"_id":"6991f2c2db2564b2090cf9aa","slug":"video-a-wave-of-faith-surged-in-bagnath-dham-the-city-of-shiva-echoing-with-the-chants-of-har-har-mahadev-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bageshwar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी शिव की नगरी बागनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजी शिव की नगरी बागनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
गायत्री जोशी
Updated Sun, 15 Feb 2026 09:52 PM IST
Link Copied
बागेश्वर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले के शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर में को तड़के से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और सुबह तीन बजे से ही सरयू-गोमती के संगम पर स्नान के बाद पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। दिन भर मंदिर परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा।
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। सुबह तीन बजे से ही दर्शन के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे-जैसे सूरज की तपिश बढ़ी, दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती गई। भक्तों ने धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार किया और शिवलिंग पर दूध, जल, बेलपत्र व फूल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में बैठे पंडित-पुरोहितों के पास भी खासी भीड़ रही। भक्तों ने परिवार के सौभाग्य के लिए विशेष संकल्प, पाठ और रुद्राभिषेक संपन्न कराए। पंडित कैलाश उपाध्याय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की सच्चे मन से की गई पूजा सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली होती है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने जानकारी दी कि शाम तक लगभग पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान बागनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिक कल्याण न्यास और कांडपाल परिवार की ओर से आयोजित खीर भंडारे का आनंद लिया। न्यास के स्वयंसेवकों ने सेवा भाव के साथ भक्तों को प्रसाद वितरित किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे इतनी भारी भीड़ के बावजूद दर्शन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।