सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Armed man shot and killed after entering Mar-a-Lago secure perimeter, US Secret Service announces, reports

ट्रंप के घर मार-ए-लागो की सुरक्षा में चूक: शॉटगन-तेल की कैन लेकर घुसा शख्स, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 22 Feb 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो स्थित निजी आवास में सेंध लगाने की कोशिश की गई है। एक हथियारबंद शख्स इसके सुरक्षित क्षेत्र में घुसा, जिसे सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने गोली मारकर ढेर कर दिया। पढ़ें रिपोर्ट-

Armed man shot and killed after entering Mar-a-Lago secure perimeter, US Secret Service announces, reports
डोनाल्ड ट्रंप, मार-ए-लागो - फोटो : आईएएनएस/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो के सुरक्षा घेरे में एक हथियारबंद व्यक्ति ने प्रवेश किया, जिसे गोली मारकर ढेर कर दिया गया। अमेरिका की गोपनीय सेवा (सीक्रेट सर्विस) ने इसकी पुष्टि की। एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। 
Trending Videos


सीक्रेट सर्विस ने बयान में क्या कहा?
सीक्रेट सर्विस की ओर से बयान जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि आज करीब डेढ़ बजे (स्थानीय समयानुसार) यूएस सीक्रेकट सर्विस के एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय (पीबीएसओ) के एक डिप्टी ने मार-ए-लागो के सुरक्षित क्षेत्र में गैरकानूनी प्रवेश के बाद एक व्यक्ति को गोली मार दी। इस व्यक्ति की पहचान अभी गोपनीय रखी गई है, जब तक उसके परिवार को सूचना नहीं दी जाती। उसे मृत घोषित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'कोई एजेंट या कर्मचारी घायल नहीं हुआ'
बयान में कहा गया, मार-ए-लागो के उत्तरी गेट पर उस व्यक्ति को देखा गया, जो अपने साथ एक शॉटगन (एक तरह की बंदूक) और फ्यूल कैन (ईंधन भरने का डिब्बा) लेकर आया था। सीक्रेट सर्विस के एजेंटों और पीबीएसओ के डिप्टी ने व्यक्ति का सामना करते हुए गोली चलाई। इस घटना में कोई एजेंट या पीबीएसओ कर्मचारी घायल नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: भारतीय उच्चायुक्त ने की बांग्लादेश के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात, पाकिस्तान को मिर्ची लगना तय

घटना की जांच कर रहीं तीन एजेंसियां
इसमें आगे बताया गया कि घटना के समय ऐसा कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था, जिसे सीक्रेट सर्विस सुरक्षा प्रदान कर रही हो। एफबीआई, यूएस सीक्रेट सर्विस और पीबीएसओ इस घटना की जांच कर रहे हैं, जिसमें व्यक्ति की पृष्ठभूमि, उसकी गतिविधियां, संभावित उद्देश्य और बल के इस्तेमाल की समीक्षा शामिल है। एजेंसी की नीति के अनुसार, शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंटों को जांच के नतीजे तक प्रशासनिक छुट्टी पर रखा जाएगा।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है।)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed