सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British royals: Could Andrew Mountbatten-Windsor’s arrest bring down British monarchy?

British Monarchy: क्या पूर्व प्रिंस एंड्रयू की गिरफ्तारी से डगमगाएगी राजशाही? 350 साल पहले हुई थी कुछ ऐसी घटना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू साउथ वेल्स Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 21 Feb 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

ब्रिटेन में पूर्व प्रिंस और एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर की गिरफ्तारी से राजशाही पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। हालांकि, ये गिरफ्तारी राजशाही को तुरंत खत्म नहीं करेगी, लेकिन यह तय है कि आज के समय में शाही परिवार भी कानून और जनमत से ऊपर नहीं है। ब्रिटिश राजघराने में यह दूसरी ऐसी घटना है, पढ़ें पहले ऐसा कब हुआ था...

British royals: Could Andrew Mountbatten-Windsor’s arrest bring down British monarchy?
एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर, पूर्व प्रिंस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य एंड्रयू माउंटबैटन-विंडसर (प्रिंस एंड्रयू) की गिरफ्तारी की खबर ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। यह मामला इसलिए बड़ा माना जा रहा है क्योंकि ब्रिटिश इतिहास में बहुत कम बार ऐसा हुआ है कि किसी शाही सदस्य पर सीधे कानून का शिकंजा कसता दिखा हो।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Tarrifs: 'व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं', ट्रंप का बयान; ग्लोबल टैरिफ के बाद भारत पर कितना लगेगा शुल्क?
विज्ञापन
विज्ञापन


350 साल पहले हुई थी कुछ ऐसी घटना
इतिहासकार बताते हैं कि लगभग 350 साल पहले, 1649 में राजा चार्ल्स-I को गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया था और बाद में उन्हें फांसी दी गई थी। उस घटना के बाद कुछ समय के लिए ब्रिटेन में राजशाही ही खत्म हो गई थी। इस वजह से अब एंड्रयू की गिरफ्तारी की तुलना उसी ऐतिहासिक घटना से की जा रही है- हालांकि इस बार स्थिति उतनी गंभीर नहीं है।

पहले भी शाही परिवार विवादों में रहा
  • ब्रिटिश राजघराना पहले भी कई घोटालों और आरोपों में घिरता रहा है। इसमें-
  • रिचर्ड-III (1483)0 अपने भतीजों को गायब कराने के आरोप लगे।
  • जेम्स-II (1688)- सत्ता से हटा दिए गए।
  • एडवर्ड-VIII (1936)- नाजी जर्मनी से सहानुभूति के आरोप।
  • 1990- राजघराने के निजी विवादों पर मीडिया ने खुलकर रिपोर्टिंग शुरू की। 
लेकिन इन मामलों में सीधे गिरफ्तारी या आपराधिक प्रक्रिया बहुत कम देखने को मिली।

अब क्यों ज्यादा असर पड़ रहा है?
आज का दौर अलग है, पहले मीडिया शाही परिवार के निजी मामलों को छिपाता था। अब सोशल मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता के कारण हर बात तुरंत सार्वजनिक हो जाती है। जनता का भरोसा अब छवि और पारदर्शिता पर टिका है। एंड्रयू पहले से ही कई विवादों में रहे थे- जैसे अमीर लोगों से नजदीकी, 'कैश-फॉर-एक्सेस' विवाद और निजी नेटवर्किंग के आरोप शामिल हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी ने शाही परिवार की छवि को और झटका दिया है।

यह भी पढ़ें - US: पूर्वी प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना की कार्रवाई, ड्रग तस्करी में शामिल एक और नाव ध्वस्त; तीन की मौत

क्या इससे गिर सकती है ब्रिटिश राजशाही?
विशेषज्ञों का मानना है कि तुरंत राजशाही खत्म होने जैसी स्थिति नहीं है, क्योंकि एंड्रयू राजा नहीं हैं और ब्रिटेन में अब राजा की भूमिका सिर्फ प्रतीकात्मक है। लेकिन… इससे जनता का भरोसा कमजोर हो सकता है, राजशाही की प्रतिष्ठा को नुकसान होगा और शाही परिवार को खुद को और दूर और पारदर्शी बनाना पड़ेगा। राजशाही आज सत्ता से नहीं, बल्कि जनता के भरोसे से चलती है- और वही सबसे बड़ा खतरा है।

संबंधित वीडियो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed