सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   IRGC spokesman says Iran ready for long-drawn war, warns US-Israel of new weapon

लंबे युद्ध के लिए ईरान तैयार: IRGC ने दी अमेरिका-इस्राइल को नए हथियारों की चेतावनी, कहा-मिलेगी दर्दनाक चोट

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Love Gaur Updated Fri, 06 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Iran US-Israel War: ईरान अमेरिका और इस्राइल के साथ लंबे युद्ध के लिए तैयार है। इसी के साथ दावा किया गया है कि ईरान अब जंग में नए हथियारों से दुश्मनों को गहरी चोट पहुंचाएगा। आईआरजीसी प्रवक्ता ने कहा है कि ईरान  ऐसे एडवांस्ड हथियार लाने वाला है, जिनका अभी तक इस लड़ाई में इस्तेमाल नहीं हुआ है।

IRGC spokesman says Iran ready for long-drawn war, warns US-Israel of new weapon
नए हथियारों से जंग लड़ने की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका-इस्राइल की ईरान के साथ जंग का आज सातवां दिन है। इस बीच गुरुवार रात को ईरान ने इस्राइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी, जिसमें क्लस्टर बम लगे थे। इस बीच ईरान ने साफ कर दिया है कि वह एक 'लंबी लड़ाई' के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रवक्ता ने चेतावनी दी है कि ईरान जल्द ही ऐसे उन्नत हथियार पेश करने वाला है, जिनका अभी तक जंग में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल नहीं किया गया है।
Trending Videos


नई लहर में 'दर्दनाक प्रहार' की चेतावनी
आईआरजीसी के ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी ने एक बयान में कहा कि ईरान के दुश्मनों को 'आने वाली हमलों की नई लहर में दर्दनाक प्रहारों' के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ईरान की नई पहलें और हथियार रास्ते में हैं।' यह बयान ईरान की सैन्य तैयारी और भविष्य की रणनीतियों को दर्शा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने इस बात पर जोर दिया कि ये नई टेक्नोलॉजी अभी तक बड़े पैमाने पर तैनात नहीं की गई हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि ईरान के पास ऐसे सैन्य संसाधन हैं, जिनका खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। ऐसे में अब ईरान उनका इस्तेमाल संघर्ष में एक नया मोड़ लाने के लिए कर सकता है।

पिछले युद्ध से अधिक तैयारी
नैनी ने यह भी कहा कि ईरान पिछले साल अमेरिका और इस्राइल द्वारा शुरू किए गए 12-दिवसीय युद्ध की तुलना में अब अधिक तैयार है। उन्होंने वर्तमान सैन्य टकराव को 'पवित्र और वैध युद्ध' बताया, जो ईरान के अपने बचाव के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: ईरान का जवाबी वार: अमेरिका की 'आंख' पर हमला, 5000 किमी रेंज वाला वार्निंग सिस्टम तबाह; जानें कैसे बड़ा नुकसान?

ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल
ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल हो गए हैं। वहीं सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए हैं। कुवैत के सरकारी संचार केंद्र की एक ब्रीफिंग में शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने कहा कि घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने आगे कहा कि दो लोगों को अभी भी मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

ये भी पढ़ें: Israel-Iran War: तीन महीने पहले ही बन गया था खामेनेई के खात्मे का प्लान, इस्राइली रक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा

इस्राइल पर ईरान ने क्लस्टर बम गिराए
ईरान ने इस्राइल पर क्लस्टर बम गिराए हैं। जिसका वीडियो सामने आया है। गुरुवार रात कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें क्लस्टर बम लगे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बैलिस्टिक मिसाइलें जब जमीन की तरफ गिरती है तो उसका वारहेड ऊपर ही हवा में ही खुल जाता है और 20 से ज्यादा छोटे बम अलग-अलग होकर नीचे गिरते हैं। जिसको काबू करना आसान नहीं होता। 

अन्य वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed