सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Crackdown on Hotels and Bakeries Expired Milk and Mocktails Destroyed in Kabirdham

कबीरधाम: होटल-बेकरी पर सख्ती, एक्सपायरी दूध और मॉकटेल नष्ट, गंदगी पर फटकार

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sun, 03 May 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

कबीरधाम जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है।

Crackdown on Hotels and Bakeries Expired Milk and Mocktails Destroyed in Kabirdham
जांच के लिए पहुंची विभाग की टीम
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में “सही दवा-शुद्ध आहार—यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट और बेकरी प्रतिष्ठानों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। विभाग के अधिकारी मुकेश कुमार साहू ने बताया कि बीते तीन दिनों में कवर्धा शहर के साथ पंडरिया, पांडातराई और पोड़ी में औचक जांच कर कई अनियमितताएं उजागर की गईं। जांच दल ने कवर्धा में नारायणी इंटरनेशनल, रॉयल सेलिब्रेशन, कल्पना रेस्टोरेंट, न्यू कल्पना रेस्टोरेंट और 56 भोग चौपाटी का निरीक्षण किया।

Trending Videos


रायपुर रोड स्थित कल्पना स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट में खाद्य पदार्थों का निर्माण और भंडारण बेहद अस्वच्छ स्थिति में पाया गया। यहां से 20 एक्सपायरी दूध के पैकेट बरामद कर मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही खाद्य सामग्री को ढकने के लिए अखबारी कागज का उपयोग करने पर संचालक को तत्काल रोक लगाने और बटर पेपर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान 56 भोग चौपाटी से एक्सपायरी मॉकटेल की 8 से 10 बोतलें भी मिलीं, जिन्हें नष्ट कराया गया। विभाग ने सभी संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, हैंड ग्लव्स का उपयोग करने और अनिवार्य खाद्य पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबारी कागज में खाद्य पदार्थ परोसना बंद करें
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अखबारी कागज में खाद्य पदार्थ परोसना या पैक करना स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है, क्योंकि इसमें प्रयुक्त केमिकल युक्त स्याही गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। ग्राहकों से भी अपील की गई है कि वे ऐसे तरीकों से बचें। इसके अलावा ग्राम पोड़ी, नगर पंचायत पांडातराई व नगर पालिका पंडरिया के होटल, बेकरी और मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बिना लाइसेंस या पंजीयन के व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी व जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed