सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 Super 8 Match Today New Zealand vs Pakistan Team Preview Live Streaming Playing 11

T20 World Cup: सुपर आठ का रोमांच आज से, पाकिस्तानी स्पिन और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कौशल की होगी परीक्षा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Feb 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार

T20 World Cup Super 8 Today Match: टी20 विश्व कप 2026 का ग्रुप चरण अब खत्म हो गया है और आज से सुपर आठ दौर की शुरुआत हो रही है। पहले मैच में पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में होना है।

T20 World Cup 2026 Super 8 Match Today New Zealand vs Pakistan Team Preview Live Streaming Playing 11
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार

टी20 विश्वकप में सुपर आठ चरण का रोमांच शनिवार को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले पहले मुकाबले से शुरू होगा। दोनों टीमें लीग चरण में 2024 की विजेता और उपविजेता से हार चुकी हैं। पाकिस्तान को गत चैंपियन भारत से 61 रन, तो न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका से सात विकेट से करारी शिकस्त मिली थी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच असल टक्कर स्पिन और बल्लेबाजी कौशल की होगी। पाकिस्तान के पास उस्मान तारिक की अगुआई में बेहतर स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है, तो न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट और फिन एलन की सलामी जोड़ी के अलावा, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र और मार्क चेपमैन मजबूती प्रदान करते हैं।
Trending Videos

पाकिस्तान को धीमी पिच का फायदा
सलमान आगा की पाकिस्तान के लिए मजबूत पक्ष यह है कि उसकी टीम कोलंबो और श्रीलंकाई परिस्थितियों से टी20 विश्वकप शुरू होने से पहले ही परिचित ही सुकी है। आर. प्रेमादासा स्टेडियम में वह दो मुकाबले खेल चुकी है। न्यूजीलैंड के लिए दिक्कत यह है कि उसके खिलाड़ी जनवरी से ही भारत में बल्लेबाजी के अनुकूल पिचों पर खेलते आ रहे हैं। सुपर आठ के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को कोलंबो की धीमी पिच पर पाकिस्तानी स्पिनरों से निपटने के लिए खास रणनीति बनानी होगी। हालांकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज भारत के विश्वस्तरीय स्पिनरों का अच्छे से सामना कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आठवां टी20 विश्व कप मैच खेलेंगी दोनों टीमें
टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अब तक सात मैच खेले हैं। पाकिस्तान ने पांच और न्यूजीलैंड ने दो मैच जीते हैं। अतीत को ध्यान में रखते हुए न्यूजीलैंड की टीम सतर्कता के साथ ही आक्रामक रुख अपनाना चाहेगी। न्यूजीलैंड को पता है कि पाकिस्तान के पास स्पिन आक्रमण है, लेकिन उसकी बल्लेबाजी में गहराई कम नहीं है। वहीं, तेज गेंदबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। पाकिस्तान की बल्लेबाजी साहिबजादा फरहान के आसपास ही घूमती है। तेज गेंदबाजी असर नहीं दिखा पा राही है। मिचले सैंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी पाकिस्तान पर बढ़त दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed