सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Scorching heat Temprature likely to hit 41 degrees in plains, rain expected in hills

Uttarakhand: चुभती-जलती गर्मी ने झुलसाया; मैदान में 41 डिग्री पारा पहुंचने के आसार, पहाड़ों में बारिश संभव

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 26 May 2026 04:00 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है।

Uttarakhand Weather: Scorching heat Temprature likely to hit 41 degrees in plains, rain expected in hills
गर्मी और धूप से परेशानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने खूब तेवर दिखा रही है। चटक धूप और चुभती-जलती गर्मी जमकर झुलसा रही है। आलम यह रहा कि बीते रविवार के बाद सोमवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा। दिन के साथ-साथ शाम के समय भी लू जैसे हालात बने रहे।

Trending Videos


आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को यह आंकड़ा इतना ही रहा जिससे दिनभर लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही चटक धूप और तेज गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालात ऐसे रहे कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट: सभी जिलों को किया सतर्क, मैदानी जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति के आसार
विज्ञापन


गर्मी का असर सिर्फ दिन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शाम के समय भी लू जैसी गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में लू के प्रकोप से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। वहीं, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।

पहाड़ों पर हल्की बारिश के आसार

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उधर मैदानी इलाकों से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 31 मई तक प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। जबकि मैदानी इलाकों में अगले तीन-चार दिन तक राहत के कोई आसार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed