सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pre-summer snowfall timing disrupted natural process of the avalanche Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: प्री समर में हो रही बर्फबारी, इस बार भी दिखाई दिया ट्रेंड, हिमस्खलन पर वैज्ञानिकों की जानें राय

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 26 May 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

इस बार बर्फबारी का अलग ट्रेंड दिखाई दे रहा है। प्री समर में बर्फबारी हो रही है।

Pre-summer snowfall timing disrupted natural process of the avalanche Uttarakhand news in hindi
बर्फबारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

बदरीनाथ धाम से दो किमी पहले कंचननाले के उद्गम स्थल पर हिमस्खलन हुआ था, पर यह सड़क तक नहीं पहुंचा था। वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के अनुसार हिमस्खलन एक प्राकृतिक क्रिया है, जो होती रहती है। पर अगर बर्फबारी की बात करें तो इसका समय बिगड़ गया है, बर्फबारी प्री समर में हो रही है, यह ट्रेंड इस बार भी दिखाई दिया है।

Trending Videos


वाडिया संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. पंकज चौहान बताते हैं कि जब ढलान पर बर्फबारी के बाद बर्फ कई परत चढ़ जाती है और ढलान होती है, तो हिमस्खलन होता है। यह कई बार ऊंचे हिमालय के क्षेत्र में होते हैं, जिससे कोई नुकसान नहीं होता है। हिमस्खलन तो एक प्राकृतिक क्रिया है, जो अक्सर होती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Dehradun: कैंट विधानसभा सीट भाजपा का रहा मजबूत किला, पार्टी राजनीतिक विरासत को देगी तवज्जो या लाएगी नया चेहरा

विज्ञापन

बर्फबारी का एक दशक से समय देखे तो इसमें बदलाव दिखाई देता है। चौहान बताते हैं कि  बर्फबारी का समय दिसंबर-जनवरी में होता है, पर यह मार्च और अप्रैल तक प्री समर में हो रही है। इस समय धरती गर्म होने लगती है, जिससे बर्फ तुलनात्मक तौर पर कम टिकती है व पिघलने लगती है। इस बार भी बर्फबारी प्री समर के समय पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed