सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   twisha-sharma-case-cbi-investigation-bhopal-samarth-singh-giribala-singh MP Bhopal News

Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला के घर पहुंची CBI, ससुरालजन व मायके वालों से की बात; जल्द खुलेगा राज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: भोपाल ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मामले की जांच अब सीबीआई ने संभाल ली है। सीबीआई ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजनों ने सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग अदालत से की है। पढ़ें पूरी खबर

twisha-sharma-case-cbi-investigation-bhopal-samarth-singh-giribala-singh MP Bhopal News
त्विषा शर्मा केस की सीबीआई जांच शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

त्विषा शर्मा की मौत के मामले में जांच कर रही सीबीआई टीम मंगलवार को उनकी सास और सेवानिवृत्त जज गिरीबाला सिंह के भोपाल स्थित घर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि टीम ने मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। अधिकारियों के मुताबिक, महिला कर्मियों सहित सीबीआई की टीम ने कटारा हिल्स इलाके स्थित गिरीबाला सिंह के घर जाकर परिवार से पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई टीम पुराने शहर के शाहजहांनाबाद स्थित आर्मी कैंटोनमेंट कुरुक्षेत्र मैस पहुंची, जहां त्विषा का परिवार ठहरा हुआ है। टीम वहां भी परिजनों से मिली और फिलहाल वहीं डेरा डाले हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था'
भोपाल पुलिस ने ट्विशा शर्मा की मौत के दो दिन बाद मामला दर्ज किया था। ट्विशा के परिजनों ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों ने घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कहा कि इसी वजह से 33 वर्षीय ट्विशा को यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरिबाला सिंह ने ट्विशा की मानसिक स्थिति को लेकर उठाए थे सवाल
हालांकि, ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने कई मीडिया इंटरव्यू में उनकी मानसिक स्थिति और इलाज को लेकर सवाल उठाए हैं। समर्थ सिंह को 10 दिनों तक फरार रहने के बाद शुक्रवार को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को भोपाल की अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

वहीं, रविवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देश पर दिल्ली एम्स की डॉक्टरों की टीम ने भोपाल में ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमार्टम किया। ट्विशा के माता-पिता ने स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए प्रक्रिया में लापरवाही की आशंका जताई थी।


आरोपी पति समर्थ सिंह की रिमांड मांग सकती है सीबीआई
इधर, सीबीआई ने मंगलवार सुबह से मामले की जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की डीएसपी निशु कुशवाहा को इस मामले का जांच अधिकारी बनाया गया है। फिलहाल जांच की जिम्मेदारी दिल्ली सीबीआई यूनिट के पास है। संभावना जताई जा रही है कि सीबीआई आज भोपाल की विशेष अदालत में आवेदन देकर आरोपी पति समर्थ सिंह की रिमांड मांग सकती है।

क्या सीडीआर से खुलेंगा राज?
गिरिबाला सिंह फिलहाल भोपाल जिला अदालत से अग्रिम जमानत पर हैं। जबलपुर हाईकोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत निरस्त कराने को लेकर सरकार द्वारा दायर याचिका पर 27 मई को दोपहर ढाई बजे के बाद सुनवाई होनी है। वहीं, मंगलवार को भोपाल जिला अदालत में परिजनों की याचिका पर सुनवाई होगी। परिजनों ने अदालत में आवेदन देकर मांग की है कि 12 मई की रात त्विषा शर्मा की मौत के बाद से 20 मई तक गिरिबाला सिंह ने किन-किन लोगों से बातचीत की, किनके फोन रिसीव किए, उसकी पूरी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) सुरक्षित रखी जाए।

देर से सूचना देने की होगी जांच 
त्विषा ने 12 मई की रात 10: 20 बजे कथित रूप से फांसी लगाई थी। एम्स से 13 मई की सुबह पांच बजे मामला दर्ज कराया गया। सीबीआई इस बात की जांच करेगी कि पुलिस तक सूचना देरी से क्यों पहुंचाई गई? सीबीआई मामला नोट करने वाले डॉक्टर से भी पूछताछ करेगी। त्विषा के परिजन आरोप लगा रहे थे कि प्रकरण को प्रभावित करने की नीयत से गिरिबाला सिंह और उनके बेटे ने समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी। समर्थ अस्पताल में त्विषा की मौत की पुष्टि के बाद घर लौट आया था। त्विषा के परिजन का आरोप था कि इस दौरान समर्थ ने साक्ष्यों को प्रभावित किया। परिजन ने आशंका जताई थी कि क्रिमिनल लॉयर होने के कारण उसने क्राइम सीन पर हेरफेर किया। इस बात की पुष्टि सीबीआई की एफआईआर में भी हुई है। पुलिस को सूचना देने में अतिरिक्त देरी की गई थी।त्विषा के कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने पर आज भोपाल अदालत में सुनवाई।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: दिल्ली से पहुंची CBI की विशेष टीम ने दर्ज की FIR, भोपाल पुलिस से केस डायरी भी ली कब्जे में

इसके साथ ही परिजनों ने गिरिबाला सिंह के घर के सीसीटीवी फुटेज और 12 मई की रात त्विषा शर्मा को एम्स ले जाते समय के सीसीटीवी फुटेज भी संरक्षित रखने की मांग की है। इस याचिका पर पहले 25 मई को सुनवाई होनी थी, लेकिन केस डायरी जबलपुर हाईकोर्ट में होने के कारण सुनवाई एक दिन आगे बढ़ा दी गई।

सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य माना जा रहा
बता दें कि त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य माना जा रहा है। इसी कारण परिजन इन साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के लिए अदालत पहुंचे हैं। वहीं, दिल्ली एम्स की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट भी अगले तीन से चार दिनों में आने की संभावना है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होती है, तो सीबीआई उसी आधार पर आगे की जांच कर चालान पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed