सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The traffic jam lasted for five hours, and many children could not go to school.

Chamoli News: पांच घंटे लगा जाम, स्कूल नहीं जा पाए कई बच्चे

संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 25 May 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
The traffic jam lasted for five hours, and many children could not go to school.
बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के समीप लगा यात्रा वाहनों का जाम। संवाद
विज्ञापन
फोटो


सुबह पांच बजे ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी के बीच टेंपो ट्रैवलर खराब होने से लगा जाम
पुलिस ने क्रेन से हटवाया वाहन फिर सुचारु हुआ यातायात
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्योतिर्मठ। ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी के बीच एक टेंपो ट्रैवलर खराब होने के कारण बदरीनाथ हाईवे पर सोमवार सुबह पांच घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में स्कूली वाहन भी फंस गए और कई बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाए।
बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्री अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। इस कारण बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। सोमवार सुबह करीब पांच बजे ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी के बीच एक टेंपो ट्रैवलर खराब हो गया। सुबह हाईवे पर गेट सिस्टम नहीं होने से दोनों तरफ वाहन आते रहे इससे वहां भारी जाम लग गया। देखते ही देखते ज्योतिर्मठ तक वाहनों की कतार लग गई। जेपी विद्या मंदिर स्कूल की बस भी जाम में फंस गई। जाम में फंसे रहने के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने क्रेन की मदद से टेंपो ट्रैवलर को हाईवे से हटवाया और करीब पांच घंटे बाद जाम खुल पाया। वहीं कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर को क्रेन से हटाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
जोगीधारा में लगा जाम, एनएम व आशा ने एंबुलेंस में कराया प्रसव
ज्योतिर्मठ। प्रसव पीड़िता को लेकर आ रही एक एंबुलेंस बदरीनाथ हाईवे के जाम में फंस गई। एएनएम व आशा ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया।
सोमवार को दोपहर में पल्ला गांव की उमा देवी (22) को प्रसव पीड़ा हुई। उसे 108 एंबुलेंस से ज्योतिर्मठ स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था लेकिन बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में जोगीधारा के पास एंबुलेंस फंस गई। महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने पर वाहन में आ रही एएनएम और आशा ने एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवाया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ के प्रभारी डॉ. गौतम भारद्वाज ने बताया कि जाम खुलने पर जच्चा-बच्चा को अस्पताल लाया गया। दोनों स्वस्थ हैं। उन्हें भर्ती किया गया है। दो दिन पहले भी ज्योतिर्मठ कोतवाली के समीप जाम में वाहन फंस गया था। वहां अस्पताल से नर्सों ने पहुंचकर वाहन में ही प्रसव करवाया था। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos


108 में करवाया सुरक्षित प्रसव
कर्णप्रयाग। देवाल के मानमती गांव से गर्भवती रेखा देवी (18) को अस्पताल ले जाने के दौरान तलौर के पास प्रसव पीड़ा तेज हुई। ऐसे में फार्मासिस्ट सोनी चेतन और चालक देवेंद्र सिंह ने 108 वाहन में ही उसका सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने कन्या को जन्म दिया। इसके बाद परिजन नवजात और उसकी मां को देवाल पीएचसी लाए और भर्ती कराया। दोनों स्वस्थ है। संवाद

बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के समीप लगा यात्रा वाहनों का जाम। संवाद

बदरीनाथ हाईवे पर मारवाड़ी के समीप लगा यात्रा वाहनों का जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed