{"_id":"696bf7794eeef7ffc90f7a69","slug":"district-presidents-of-uttarakhand-and-haryana-are-being-trained-in-every-field-arora-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-148736-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड व हरियाणा के जिलाध्यक्षों को हर क्षेत्र के संबंध में किया जा रहा पारंगत : अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड व हरियाणा के जिलाध्यक्षों को हर क्षेत्र के संबंध में किया जा रहा पारंगत : अरोड़ा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाबी धर्मशाला परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा। स
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यशाला स्थल पर पहुंचे वरिष्ठ नेता व थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाबी धर्मशाला में 13 जनवरी से शुरू की गई कार्यशाला में उत्तराखंड व हरियाणा के जिलाध्यक्षों को आर्थिक, सामाजिक, कृषि, रोजगार, ग्रामीण विकास सहित अलग-अलग विषयों पर पारंगत किया जा रहा है। इसका जिलाध्यक्षों के साथ-साथ हर पार्टी संगठन से लेकर हर कार्यकर्ता व आम जन को भविष्य में फायदा मिलेगा। इन जिलाध्यक्षों को पार्टी के वरिष्ठ व राष्ट्रीय स्तर के नेता गहनता से अहम जानकारी दे रहे हैं। अभी तक प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी बीके हरि प्रसाद, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सेलजा के अलावा के राजू, राजेंद्र पाल गौतम जैसे अनेक बड़े नेता इन जिलाध्यक्षों से चर्चा कर चुके हैं। वहीं 21 जनवरी को राहुल गांधी के पहुंचने की भी पूरी उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पहुंचेंगे। यह कार्यशाला 22 जनवरी तक चलेगी। कार्यशाला में शामिल दोनों प्रदेशों के जिलाध्यक्षों ने चारों विधानसभाओं के 12 गांवों में जाकर धरातल को समझा है। उन्होंने जाना है कि गांवों की आज क्या हालत है, किस तरह के विकास हुए हैं और आगे क्या जरूरत है। इस धरातल की रिपोर्ट पर पार्टी के बड़े नेताओं के साथ चर्चा की गई है।
संविधान व प्रजातंत्र को खत्म करने पर तुली भाजपा सरकार
अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश के संविधान व प्रजातंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है। ऐसे में देश की आजादी लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी इन्हें बचाने में क्या योगदान दे सकती है और इसके साथ ही बूथ स्तर तक पार्टी को कैसे मजबूत किया जा सकता है, ये सभी गुर जिलाध्यक्षों को सिखाए जा रहे हैं। अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में आज हालात बेहद दयनीय बने हुए हैं। यहां तक सीएम सिटी कुरुक्षेत्र में भी कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर हो चुकी है।
विज को हुआ कांग्रेस का फोबिया
परिवहन मंत्री अनिल विज की ओर से कांग्रेस की कार्यशाला पर टूटे हुए टुकड़ों को जोड़ने की कोशिश का बयान दिए जाने पर अरोड़ा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस का फोबिया हो चुका है। उनकी भाजपा में क्या दशा है, यह सभी को पता है। कांग्रेस के मजबूत होते संगठन व सरकार की जनविरोधी नीतियों के मजबूती से किए जा रहे विरोध से आज भाजपा का हर नेता बौखलाहट में कुछ भी बयान दे रहा है, जिनका कोई आधार नहीं है।
Trending Videos