सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Doctors' walk-in interviews were a scam: Interviews took 1 minute and 40 seconds, with candidates alleging irr

डॉक्टरों के वॉक इन इंटरव्यू में खेल: एक मिनट 40 सेकेंड में हुए इंटरव्यू, अभ्यर्थी ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Sat, 21 Feb 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

सीएमओ कार्यालय में 55 पदों के लिए हुए वॉक इन इंटरव्यू में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। 350 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू आठ घंटे में पूरा किया गया, जिससे प्रति अभ्यर्थी लगभग डेढ़ मिनट का समय मिला। उम्मीदवारों ने चयन प्रक्रिया को खानापूर्ति बताया, जबकि सीएमओ ने आरोपों को निराधार कहा है।

Doctors' walk-in interviews were a scam: Interviews took 1 minute and 40 seconds, with candidates alleging irr
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

सीएमओ के अधीन हुए डॉक्टरों के वॉक इन इंटरव्यू में खेल हुआ है। एक से डेढ़ मिनट के अंदर डॉक्टरों का इंटरव्यू लेकर उन्हें चलता कर दिया गया। आरोप है इंटरव्यू कमेटी ने चयन प्रक्रिया में सिर्फ खानापूर्ति किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत डिप्टी सीएम से करने की बात कही है।

Trending Videos


मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर संविदा पर एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए बीते माह सात जनवरी में सीएमओ ऑफिस में वॉक इन इंटरव्यू हुआ था। 55 पद के सापेक्ष 350 डॉक्टर इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इसमें निजी मेडिकल कॉलेज से एक से डेढ़ करोड़ रुपये खर्च करके एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश व निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टरों को विभाग के कर्मचारियों ने ईडब्लूएस का प्रमाण पत्र बनवाने की सलाह दी। ईडब्लूएस कोटे के जरिय कई अपात्र लोगों ने नौकरी पा लिया है। वहीं इंटरव्यू की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी। जो शाम सात बजे तक चली। आठ घंटे में गणना के अनुसार एक मिनट 40 सेकेंड में डॉक्टरों का इंटरव्यू लेकर खानापूर्ति की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

अभ्यर्थी बोले सिर्फ खानापूर्ति हुई

एक महिला डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्ता पर बातचीत में बताया कि उनका इंटरव्यू करीब चार मिनट तक कमेटी के जरिये लिया गया था। कमेटी ने कई सवाल भी किए। जिनका उत्तर ही ठीक ढंग से दिया गया। इसके बाद भी उनका चयन नहीं हुआ। हमारे कॉलेज के कई वरिष्ठ डॉक्टरों के इंटरव्यू प्रक्रिया में खानापूर्ति की गई। किसी को एक मिनट तो किसी को डेढ़ मिनट के बाद कक्ष से बाहर कर दिया गया। ऐसे में कमेटी के जरिये इंटरव्यू लेने की प्रक्रिया में खानापूर्ति हुई है।

अभ्यर्थी को बुलाने व कुर्सी तक बैठने में लग गया 30-40 सेकेंड

अभ्यर्थियों का कहना है इंटरव्यू की प्रक्रिया सीएमओ ऑफिस के तीसरे तल के सभागार में चल रही थी। सभागार कक्ष में महज 80 लोगों के बैठने के इंतजाम है। ऐसे में बाकी अभ्यर्थी हाल के बाहर खड़े इंतजार कर थे। नंबर आने से लेकर कुर्सी तक बैठने में अभ्यर्थी को तीस से चालीस सेकेंड का समय लग रहा था। ऐसे में कई अभ्यर्थी से इंटरव्यू में सिर्फ एक दो प्रश्न पूछकर उन्हें बाहर कर दिया गया।

सीएमओ बोले-पूरी निष्पक्षता से इंटरव्यू लिया

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि कमेटी के जरिये पूरी निष्पक्षता से इंटरव्यू लिया है। जो भी अभ्यर्थी आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। अभ्यर्थी शिकायत करते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी।

यू समझे गणना

  • एक घंटे में 60 मिनट
  • आठ घंटे में - 480 मिनट
  • अभ्यर्थी- 350
  • प्रति अभ्यथी समय- करीब 1 मिनट 40 सेकेंड से भी कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed