{"_id":"69f7666c12e1e9e9f40a5610","slug":"prisoner-commits-suicide-in-jail-at-fairdkot-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: जेल में बंद कैदी ने किया सुसाइड, बैरक में लगाई फांसी; नशा तस्करी के मामले में था गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: जेल में बंद कैदी ने किया सुसाइड, बैरक में लगाई फांसी; नशा तस्करी के मामले में था गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 03 May 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
रविवार सुबह आठ बजे कैदी ने बैरक के अंदर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कैदी नशा तस्करी के आरोप में साल 2017 से जेल में बंद था।
Dead body demo
- फोटो : istock
विज्ञापन
विस्तार
केंद्रीय मॉडल जेल फरीदकोट में बंद एक कैदी ने बैरक में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्वर्णजीत सिंह निवासी गांव लालचियां थाना गुरुहरसहाय जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्वर्णजीत सिंह को थाना सदर जलालाबाद (फाजिल्का) पुलिस ने जुलाई 2017 में नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था।
रविवार सुबह करीब आठ बजे उसने बैरक में लगे चैनल से फंदा लगा लिया। घटना का पता चलते ही जेल प्रशासन उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जेल अधीक्षक इकबाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
Trending Videos