सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Two women discharged healthy from PBM Hospital, bringing hope to other families

Bikaner News: पीबीएम से राहत की खबर, स्वस्थ होकर घर लौटीं दो प्रसूताएं, अन्य मरीजों के परिजनों में जगी उम्मीद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

पीबीएम अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती दो प्रसूताओं के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इसके बाद अन्य मरीजों के परिवारों ने भी राहत की सांस ली है।

Bikaner News: Two women discharged healthy from PBM Hospital, bringing hope to other families
दो प्रसूताओं की मिली अस्पताल से छुट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पीबीएम अस्पताल से प्रसूताओं के उपचार को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। गंभीर हालत में भर्ती महिलाओं में से दो प्रसूताओं की सेहत में लगातार सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इससे उनके परिजनों के साथ-साथ अस्पताल में उपचाराधीन अन्य मरीजों और परिवारों में भी उम्मीद जगी है।





चिकित्सकों के अनुसार डिस्चार्ज की गई महिलाओं में से एक को अत्यंत गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। खून की कमी, किडनी संबंधी जटिलताओं और सांस लेने में परेशानी के कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sikar News: 6 दिन बाद भी नहीं मिला मासूम भावेश, जंगल, खाई, गुफाएं सब खंगाल डालीं, मेगा सर्च ऑपरेशन जारी
विज्ञापन


विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में लगातार उपचार और देखभाल के बाद उसकी हालत में तेजी से सुधार हुआ। किडनी की कार्यक्षमता बेहतर हुई, फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं नियंत्रित हुईं और अन्य स्वास्थ्य मानकों में भी संतोषजनक सुधार दर्ज किया गया।

पीबीएम अस्पताल में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संयुक्त टीम लगातार मरीजों की निगरानी और उपचार में जुटी हुई है। चिकित्सकों के समन्वित प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब मरीजों की बेहतर होती सेहत के रूप में सामने आ रहा है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार अभी भर्ती अन्य प्रसूताओं की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं और विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। दो महिलाओं के स्वस्थ होकर घर लौटने से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है और चिकित्सकीय टीम के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed