सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   india ai impact summit 2026 Sanjeev Bikhchandani suggests upskilling in ai for job safety

एआई इम्पैक्ट समिट में बोले टेक लीडर्स: एआई से डरें नहीं, इसे अपनाएं, 3 महीने में जरूर सीखें 3 स्किल्स

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

AI Impact Summit 2026: एआई इम्पैक्ट समिट में चर्चा के बीच टेक इंडस्ट्री के दिग्गजों ने युवाओं को इससे घबराने की नहीं, बल्कि खुद को अपस्किल करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं को शांत रहने और अगले तीन महीनों में कम से कम तीन नए एआई टूल्स सीखने की सलाह दी है।

india ai impact summit 2026 Sanjeev Bikhchandani suggests upskilling in ai for job safety
एआई इम्पैक्ट समिट में बोले टेक लीडर्स - फोटो : indiaai.gov.in
विज्ञापन

विस्तार

नई दिल्ली के भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस दौरान टेक लीडर्स नौकरियों पर एआई के प्रभाव को लेकर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। “द फ्यूचर ऑफ एम्प्लॉयबिलिटी इन द एज ऑफ एआई” सत्र में इंडस्ट्री लीडर्स ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से आगे बढ़ रहा है, इसलिए कर्मचारियों को भी लगातार सीखते रहना होगा।
Trending Videos


उनका मानना है कि अगले 3 से 5 वर्षों में वर्कफोर्स में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ पारंपरिक नौकरियां खत्म हो सकती हैं, लेकिन एआई नई भूमिकाएं और अवसर भी पैदा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत
नौकरी डॉट कॉम के संस्थापक संजीव बिखचंदानी ने एक बहुत सटीक उदाहरण दिया। उन्होंने याद दिलाया कि जब बैंकों में पहली बार कंप्यूटर आए थे, तब भी लोगों को लगा था कि नौकरियां चली जाएंगी। लेकिन इसके ठीक उलट हुआ और उनका काम आसान हो गया, रफ्तार बढ़ी और किसी की नौकरी भी नहीं गई।

संजीव बिखचंदानी ने दिया एआई में आगे रहने का मंत्र
संजीव बिखचंदानी ने युवाओं को एक खास लक्ष्य दिया। उन्होंने कहा, "सरकार क्या कर रही है या पॉलिसी क्या है, इसकी चिंता छोड़ दें। बस यह सोचें कि आप क्या कर सकते हैं।" उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा, "एआई का आना तय है और इसे रोका नहीं जा सकता। अगर आप एआई का इस्तेमाल करना नहीं सीखेंगे, तो एआई आपका इस्तेमाल करेगा। खुद को एक टारगेट दें कि अगले 3 महीनों में कम से कम 3 नए एआई प्लेटफॉर्म्स चलाना सीख लेंगे। आप जितना ज्यादा सीखेंगे, आपकी नौकरी उतनी ही सुरक्षित होगी।"

यह भी पढ़ें: भारत में दुनिया के सबसे बड़े एआई इवेंट का आगाज, घर बैठे मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव

इंसान की जरूरत हमेशा रहेगी
एजवर्वे (इंफोसिस की कंपनी) के सीईओ सतीश सीतारामैया का मानना है कि एआई हमारी क्षमताओं को कई गुना बढ़ा देता है। उन्होंने कहा कि अंत में किसी भी काम की जिम्मेदारी लेने के लिए एक इंसान की जरूरत हमेशा रहेगी। इसलिए नौकरियां कहीं नहीं जा रही हैं, बस काम करने का तरीका बदल रहा है।

वहीं, संपर्क के संस्थापक विनीत नायर ने एक दिलचस्प आंकड़ा साझा किया। उन्होंने कहा कि अगर एआई की वजह से 50% पुरानी नौकरियां प्रभावित होंगी, तो यह 50% नई नौकरियां पैदा भी करेगा। जरूरत बस इस बात की है कि हम यह पहचानें कि हमारे पेशे में कौन सी नई स्किल्स की मांग होने वाली है।

यह भी पढ़ें: AI Impact Summit 2026: सुंदर पिचाई, बिल गेट्स, सैम ऑल्टमैन समेत कई हस्तियां होंगी शामिल, देखें लिस्ट

पांच दिनों तक चलेगा एआई इम्पैक्ट समिट
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। समिट में 30 से अधिक देशों की 300 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाले इस इवेंट में दुनिया भर के कई टेक लीडर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। कुछ प्रमुख हस्तियों की बात करें तो, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स, गूगल के सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एंथ्रोपिक के डेमिस हैसबिस, मेटा एआई के एलेक्जेंडर वांग समेत कई टेक लीडर्स शिरकत करने वाले हैं।

आयोजन में शामिल होने बिल गेट्स भारत पहुंच चुके हैं। वह इस वक्त आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती में हैं और जल्द ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed