सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   A 20-year-old man fell in love with a 35-year-old woman

चाहत: 35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार, परिवार बना बाधक तो दूसरी मंजिल से कूदा, अब होगी हैप्पी एंडिंग

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 06 Mar 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक को अपने से 15 साल बड़ी युवती से प्यार हो गया। परिवार को इस बेमेल प्यार का पता चला तो उन्होंने विरोध किया। युवक, युवती के घर की छत से ही कूद गया। इस कहानी की अब हैप्पी एंडिंग होने वाली है।

A 20-year-old man fell in love with a 35-year-old woman
अपने से 15 साल ज्यादा उम्र की युवती से प्यार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ महानगर के श्याम नगर इलाके में 35 वर्ष की युवती से प्यार में पड़े 20 वर्ष के युवक ने परिवार के विरोध पर युवती के घर की दूसरी मंजिल की छत से गली में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि युवक ऊपर से सीधे बिजली की फाइबर केबल पर गिरा और बचा लिया गया। 5 मार्च शाम छह बजे करीब हुई इस घटना से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। देर शाम तक चली वार्ता के बाद दोनों परिवार दोनों की शादी को तैयार हो गए और 9 मार्च को दोनों की शादी किया जाना तय किया गया है।

Trending Videos


35 की युवती से 20 के युवक को हुआ प्यार
सिविल लाइंस के श्याम नगर इलाके में रहने वाला 20 वर्ष का युवक निजी कंपनी में जॉब करता है। मोहल्ले में ही दूसरी गली में रहने वाले परिवार की करीब 35 वर्ष की युवती से उसके करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध हैं। दोनों का काफी मिलना जुलना है। होली के बाद 5 मार्च को दोनों सुबह वृंदावन दर्शन करने गए थे। वहां से वापस आने पर युवक के परिवार को उसके इस बेमेल प्यार की भनक लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के घर की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग
पहले तो परिवार ने युवक को समझाने का प्रयास किया। जब वह बात मानने को राजी नहीं हुआ तो युवक के परिजन युवक को लेकर युवती के घर पहुंच गए। जहां युवती के परिवार से बात शुरू की। इस बातचीत में पहले युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इसी गुस्से में युवक ने युवती के घर की दूसरी मंजिल से गली में छलांग लगा दी। 

घरवाले शादी के लिए हुए राजी
युवक सीधे जमीन पर आने के बजाय गली में झूल रही बिजली की फाइबर केबल के जाल पर गिर गया। उसे लोगों ने तारों से नीचे उतार लिया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद युवक को चौकी ले जाकर समझाया जाने लगा, लेकिन युवक युवती से शादी की जिद पर अड़ा रहा। युवक व युवती के मोबाइलों में उनके प्रेम संबंधों से जुड़े साक्ष्य देखे गए। इसके बाद युवती भी शादी के लिए राजी हो गई। 

9 मार्च को दोनों की होगी शादी
रात में नौ बजे दोनों परिवारों में शादी पर रजामंदी के बाद सोमवार को शादी करना तय हुआ है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार इस सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों परिवारों में बातचीत जारी थी। युवक को पुलिस स्तर से समझाया गया था। बाकी शादी करना या न करना उनका निजी फैसला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed