सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotion to Lord Shiva brings welfare: Siddha GuruDevotion to Lord Shiva brings welfare: Siddha Guru Maharaj Maharaj

भगवान शिव की भक्ति से होता है कल्याण : सिद्ध गुरु महाराज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Devotion to Lord Shiva brings welfare: Siddha GuruDevotion to Lord Shiva brings welfare: Siddha Guru Maharaj Maharaj
विज्ञापन
फोटो-चार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान के सिद्ध गुरु आध्यात्मिक पीठ नीलकंठ आश्रम में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। पीठाधीश सिद्ध गुरु महाराज ने कहा कि भगवान शिव परम कल्याणकारी हैं और उनकी पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उनकी भक्ति करके अपना कल्याण करें।

उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव आदि काल से चला आ रहा है। यह समय शक्ति की उपासना करने का होता है। महाशिवरात्रि के दिन प्रत्येक मनुष्य का धर्म बनता है कि वह निर्जल व्रत रखकर बुराइयों को त्यागने का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि भगवान शिव के आशीर्वाद से मनुष्य आत्मा परमधाम को जाती है। भगवान शिव का पूजन, आराधना और जलाभिषेक करना हर सनातनी का परम धर्म है। महाशिवरात्रि पर बिनौली, बरनावा, जौहड़ी, गलेहता, फजलपुर, रछाड़, सिरसली आदि गांवों के शिव मंदिरों में भी पूजन किया गया और भगवान शिव को जलाभिषेक कर सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed