सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Assam Rifles jawan arrested with gun

Ballia News: असम राइफल्स का जवान बंदूक के साथ गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Assam Rifles jawan arrested with gun
पुलिस द्वारा पकड़ा गया हर्ष फायरिंग का आरोपी युवक। पुलिस विभाग
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के शिवपुर दियर नंबरी पांडेय डेरा में द्वार पूजा के दौरान डांस देखते समय हर्ष फायरिंग के दौरान 10 वर्षीय बालक की मौत मामले पुलिस ने अभियुक्त सुनील यादव को ब्यासी चट्टी के पास से गिरफ्तार किया। निशानदेही से डबल बैरल 12 बोर बंदूक बरामद की। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की देर शाम को वीर का दाह संस्कार हुआ।
Trending Videos


प्रभारी कोतवाल रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि शिवपुर दियर नंबरी पांडेय डेरा निवासी संजय यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पट्टीदार रामलाल यादव के घर पर उनके बड़े लड़के और छोटे लड़के प्रेमसागर यादव व प्रभुनाथ यादव के पुत्री की बरात आई थी। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर हमारे लड़के वीर यादव उर्फ पियूष यादव को उनके रिश्तेदार सुनील यादव निवासी केशोपुर थाना सेमरी ने दुनाली बंदूक से गोली मार दी। उसके साथ दो परशुराम यादव और एक अन्य व्यक्ति था। पुलिस ने सुनील यादव, परशुराम यादव, रामलाल यादव, प्रेमसागर यादव, प्रभुनाथ यादव, नारायण यादव और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। मुखबिर की सूचना पर सुनील यादव निवासी केशवपुर थाना सेमरी बक्सर बिहार को व्यासी चट्टी के पास से गिरफ्तार किया गया। बंदूक भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed