सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR lodged 50 days after labourer's death

Ballia News: मजदूर की मौत के 50 दिन बाद प्राथमिकी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged 50 days after labourer's death
विज्ञापन
इंदरपुर। नगरा थाना क्षेत्र के परसिया-विसरूप मोड़ पर हुए सड़क हादसे में मजदूर मिन्नू प्रसाद की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के करीब 50 दिन बाद मिन्नू की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
Trending Videos

ढेकवारी गांव के निवासी मिन्नू प्रसाद उर्फ पिन्टू ग्राम विसरूप स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। 10 मार्च की सुबह करीब 6 बजे वह साइकिल से काम पर जा रहे थे। परसिया-विसरूप मोड़ के पास पीछे से मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल मिन्नू प्रसाद को नगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मऊ सदर अस्पताल और फिर बीएचयू रेफर कर दिया गया। मिन्नू ने 14 मार्च को बीएचयू में दम तोड़ दिया। पत्नी अनिता देवी ने तहरीर में बताया कि पति की मौत के बाद अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म की रस्मों में व्यस्त रहने तथा मानसिक पीड़ा के कारण वे तत्काल थाने नहीं पहुंच सकीं। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed