सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tragic Accident on Agra-Delhi Highway: Two Friends Killed After Unknown Vehicle Crushes Scooter

आगरा-दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने स्कूटी को रौंदा, शादी से लौट रहे दो दोस्तों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

मथुरा में गोवर्धन फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में दोनों की ही मौत हो गई। दोनों दोस्त शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

Tragic Accident on Agra-Delhi Highway: Two Friends Killed After Unknown Vehicle Crushes Scooter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आगरा-दिल्ली हाईवे पर सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब गोवर्धन फ्लाईओवर के ऊपर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।
Trending Videos


राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही एक युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई। पुलिस जांच में मृतकों की पहचान आगरा निवासी सनी और लायक सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक आगरा में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों में इस घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed