सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Motorcyclists plunge 50 meters into gorge after collision with taxi; one dead.

Pithoragarh News: टैक्सी कार की टक्कर से बाइक सवार 50 मीटर गहरी खाई में गिरे, एक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 May 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclists plunge 50 meters into gorge after collision with taxi; one dead.
 झूलाघाट-पिथौरागढ़ रोड पर टैक्सी की टक्कर से खाई में गिरी क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। झूलाघाट-पिथौरागढ़ रोड पर रज्यूड़ा के पास एक टैक्सी कार ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो लोग वाहन समेत 50 मीटर गहरी खाई में गिर गए। इस हादसे में मोटरसाइकिल के पीछे बैठे यूपी के पीलीभीत निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खटीमा निवासी युवक घायल हो गया। पुलिस ने टक्कर मारने के बाद भाग रहे आरोपी टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos

रविवार दोपहर टैक्सी कार यूके 05 टीए/ 5411 झूलाघाट से पिथौरागढ़ के लिए जा रही थी। मार्ग पर रज्यूड़ा के समीप बड़ालू से झूलाघाट के लिए आ रही पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूके05/ 2014 को टैक्सी ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से झूलाघाट में वेल्डिंग का कार्य करने वाले मोटरसाइकिल चालक विकास दास (36 वर्ष) पुत्र निर्मल दास निवासी टीकरी चौराहा, घोरडी खटीमा, ऊधमसिंह नगर तथा उसके पीछे बैठे महादेव (36 वर्ष) निवासी न्यूरिया काॅलोनी, पीलीभीत, यूपी वाहन समेत करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। झूलाघाट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इस हादसे में पीलीभीत निवासी महादेव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला युवक, घायल विकास दास का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद टैक्सी चालक कमल भंडारी निवासी देवलेख जिला बजांग नेपाल, हाल निवासी सिनेमा लाइन पिथौरागढ़ भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद उसकी टैक्सी का टायर पंक्चर हो गया जिससे वह पकड़ में आ गया। कोतवाल ने बताया कि घायल विकास दास को रेस्क्यू कर 108 की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। खाई से शव को रेस्क्यू करने में पुलिस और एसएसबी टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण कृष्णमणि भट्ट, भूपेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed