{"_id":"69f73d9e1b6b32406f0e080d","slug":"wedding-video-bride-garlands-lover-groom-walks-out-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Viral: शादी में दुल्हन ने प्रेमी को पहनाया वरमाला, देखता रह गया दूल्हा, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: शादी में दुल्हन ने प्रेमी को पहनाया वरमाला, देखता रह गया दूल्हा, वीडियो हुआ वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Sun, 03 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Viral Wedding Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह एक शादी समराहो का वीडियो है। यहां दूल्हे की जगह दुल्हन प्रेमी को वरमाला पहना देती है, जिसके बाद बवाल मच गया।
शादी में दुल्हन ने प्रेमी को पहनाया वरमाला, देखता रह गया दूल्हा
- फोटो : Freepik
विज्ञापन
विस्तार
Viral Wedding Video: सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो देखने को मिलते हैं। अब इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की यह घटना है। यहां पर शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया, जब दूल्हे की जगह दुल्हन ने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। दूल्हा देखता रह गया है और प्रेमी के साथ दुल्हन फरार हो गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि यह तो हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया का असली वर्जन है।
Trending Videos
शादी समारोह में मचा बवाल
बताया जा रहा है कि शादी के लिए बारात लेकर दूल्हा पूरे धूमधाम से पहुंचा था। परिवार और रिश्तेदार सभी खुश थे। सभी लोग वरमाला का इंतजार कर रहे थे, जो शादी की सबसे खास रस्मों से एक है। स्टेज पर दूल्हा खड़ा था और दूल्हन के आने इंतजार कर रहा था। कुछ मिनट बाद दुल्हन भी मंच पर पहुंची। पहले सबकुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही समय बाद ऐसा कुछ हुआ, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमी के गले में पहनाया वरमाला
जयमाला की रस्म शुरू होते ही लोगों का लगा दूल्हे को दुल्हन वरमाला पहनाएगी, लेकिन अचानक दुल्हन मुड़ी और वहां पर खड़े एक युवक के पास पहुंच गई और बिना झिझक युवक के गले में माला डाल दी। बताया जा रहा है कि युवक उसका प्रेमी थी। यह देखकर वहां पर मौजूद परिवार और बाराती सभी हैरान हो गए।
Viral: बिस्तर पर महिला के सिर के पास बैठा था जहरीला कोबरा, देखते ही कांप गई रुह, वीडियो हुआ वायरल
Viral: लंदन की सड़कों पर देसी अंदाज में आम बेचती दिखी भारतीय महिला, इतनी है कीमत, वीडियो हुआ वायरल
Bride Runs Away Mid-Wedding, Marries Lover Instead in MP pic.twitter.com/zPY1qgNaMh
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) May 3, 2026
प्रेमी के साथ फरार हो गई दुल्हन
स्टेज पर वरमाला पहनाने के बाद दुल्हन प्रेमी के साथ वहां से चली जाती है। यह इतनी जल्दी होता है कि किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिलता है। शादी के माहौल में कुछ ही पल में बवाल मच जाता है। लोगों को समझ नहीं पाते हैं आखिर हुआ क्या? कुछ लोगों ने नाराज होकर उस युवक को पीट दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।
Area 51: एलियंस, परमाणु परीक्षण या कुछ और, अमेरिका के एरिया 51 में 24 घंटे के भीतर 17 बार लगे भूकंप के झटके, इंटरनेट पर मची हलचल
Polar Bear: सफेद बर्फ से दिखने वाले ये भालू असल में होते हैं काले, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान
बारात लेकर लौट गया दूल्हा
इस घटना के बाद दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया और अपनी बारात लेकर वापस चला गया। दूल्हे के परिवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप कि दुल्हन के परिवार को रिश्ते की जानकारी दी और उन्होंने जानबुझकर इसे छिपाया। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दुल्हन का लड़के के साथ पहले से प्रेम संबंध था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दें कि यह मामला कुछ दिन पुराना है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
