UFO Area 51: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? वर्षों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। हालांकि, अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पूर्व प्रमुख बिल नेल्सन ने एक सवाल के सवाल में कहा था कि ब्रह्मांड में एलियन हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझसे सवाल पूछते हैं कि क्या ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है। तो मैं कहूंगा कि यह बहुत बड़ा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरा जवाब होगा हां।
UFO Area 51: क्या है यूएफओ और एरिया 51 का रहस्य? एलियन का सच आएगा सामने, डोनाल्ड ट्रंप के इस एलान से मची सनसनी
UFO Area 51: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पेंटागन की तरफ से यूएफओ की फाइलों को जारी करने के संकेत के बाद एरिया 51 और यूएफओ को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। आइए जानते हैं कि आखिर एरिया 51 और यूएफओ का क्या रहस्य है?
क्या है एरिया 51 का रहस्य?
एरिया-51 का इलाका काफी वीरान और रहस्यमयी है। इस गोपनीय स्थान पर सिर्फ अमेरिकी सेना के लोग ही नजर आते हैं। माना जाता है कि इस सीक्रेट बेस पर अमेरिकी सरकार अपने कई गोपनीय मिशन को अंजाम देती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई विशेषज्ञों का कहना है कि यहां अमेरिकी सरकार के ऐसे कई राज दफन हैं, अगर उनसे पर्दा उठ जाए तो दुनिया में तहलका मच सकता है।
आधिकारिक तौर एरिया-51 को मिलिट्री टेस्टिंग साइट और एयर फोर्स फैसिलिटी सेंटर के रूप में जाना जाता है। पूर्व अमेरिका अधिकारियों समेत कई लोगों का दावा है कि यहां पर वैज्ञानिक गुप्त रूप से दूसरे ग्रहों से आए एलियंस पर शोध करते हैं। इस जगह के आस-पास अगर कोई बाहरी शख्स दिखे, तो उसे गोली मारने का भी आदेश है।
एरिया-51 के बारे में लोगों को तब जानकारी मिली, जब 1967 में सीआईए (CIA) के निदेशक द्वारा गलती से एक मेमो लीक हो गया था। इस मेमो में एरिया-51 का जिक्र था। अमेरिका ने इस स्थान को गुप्त रखा था और इसके बारे में अमेरिका के लोग भी नहीं जानते थे। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार एरिया-51 के बारे में सार्वजनिक रूप से बताया।
Area 51: एलियंस, परमाणु परीक्षण या कुछ और, अमेरिका के एरिया 51 में 24 घंटे के भीतर 17 बार लगे भूकंप के झटके, इंटरनेट पर मची हलचल
एरिया-51 के आस-पास का इलाका आज भले ही विरान है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था। यहां पर बड़ी तदाद में लोग रहा करते थे। अमेरिकी सरकार को जब अपने विशिष्ट प्रयोगों को करने के लिए एक ऐसी जगह की जरूरत हुई, तो उसने 1955 में इस पूरे स्थान को खाली करवा दिया। एरिया 51 के आसपास के इलाकों में काफी गोपनीयता रखी जाती है। यहां पर किसी भी आम इंसान को भटकने नहीं दिया जाता।
Viral: केदारनाथ में दिखा 73 साल की दादी का आत्मविश्वास और जज्बा, पैदल पहुंचीं बाबा के दरबार, वीडियो आया सामने
क्या है यूएफओ?
दुनियाभर में कई लोगों ने यूएफओ यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को देखने का दावा किया है। इस शब्द का इस्तेमाल आकाश में उड़ने वाली उन वस्तुओं के लिए किया जाता है, जिनकी कोई पहचान नहीं होती है। आमतौर पर इन्हें एलियंस के स्पेसशिप या उड़न तश्तरी के तौर पर भी जाना जाता है।
